IND vs SL 2nd Test: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, 117 रन की पारी से नंबर-3 पर पक्की की जगह

देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म श्रीलंका दौरे पर जारी है. उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर नंबर-3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है. यह प्रदर्शन चेतेश्वर पुजारा के बाद टीम इंडिया के लिए एक बड़ा भरोसा साबित हो सकता है.

Devdutt Padikkal Century: देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म श्रीलंका दौरे पर लगातार जारी है. पहले टेस्ट में बड़ी शतकीय पारी खेलने वाले पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट मैच में भी अपने बल्ले का दम दिखाते हुए शतक जड़ दिया है. इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर टीम इंडिया के लिए नंबर-3 की जगह पर अपना दावा और मजबूत कर दिया है.

दूसरे टेस्ट में भी दिखाया शानदार फॉर्म

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 44 रन बनाए थे. यानी पहले टेस्ट में उन्होंने कुल 211 रन अपने नाम किए. पडिक्कल का शानदार फॉर्म दूसरे टेस्ट में भी जारी रहा. उन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाया. इस तरह श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में पडिक्कल लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं.

चेतेश्वर पुजारा के बाद नंबर-3 का मजबूत विकल्प

टीम इंडिया लंबे समय से नंबर-3 के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज की तलाश कर रही थी. चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद इस नंबर पर कई बल्लेबाजों को आजमाया गया, लेकिन कोई भी लंबे समय तक अपनी जगह पक्की नहीं कर सका. श्रीलंका दौरे पर साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किए गए पडिक्कल ने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया है. लगातार दो टेस्ट में शतक लगाकर उन्होंने दिखा दिया है कि वह नंबर-3 की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं.

Also Read: Duleep Trophy: अंशुल कंबोज ने जड़े लगातार 5 छक्के, 52 गेंदों में ठोके 60 रन; Video वायरल

करियर के चौथे टेस्ट में भी दिखाया दम

देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इतने कम टेस्ट मैचों में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव छोड़ा है. वह 60 से ज्यादा के औसत से रन बना रहे हैं और अब तक 2 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं. पडिक्कल का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 167 रन है, जो उन्होंने इसी श्रीलंका सीरीज के पहले टेस्ट में बनाया था. इसके बाद दूसरे टेस्ट में 117 रन की पारी खेलकर उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने का कारनामा किया.

2018-19 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

भारत के नंबर-3 बल्लेबाज द्वारा लगातार दो विदेशी टेस्ट में शतक लगाने का पिछला उदाहरण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 में देखने को मिला था. उस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने मेलबर्न टेस्ट में 106 रन बनाए थे. सिडनी टेस्ट में उन्होंने 193 रन की शानदार पारी खेली थी. अब श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दो टेस्ट में शतक लगाकर इस खास उपलब्धि की बराबरी कर ली है. यह प्रदर्शन बताता है कि वह नंबर-3 पर टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक एक भरोसेमंद विकल्प बन सकते हैं.

Also Read: Nathan Lyon: 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवें गेंदबाज बने


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >