Live Updates

IND vs SL, 2nd Test Day 1 Live: टॉस जीतकर भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, सारांश जैन ने किया डेब्यू, कुलदीप बाहर

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026 से शुरू होगा. पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. अब भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

9:43 AM. 23 Aug 26 33 min ago

IND vs SL Day 1 Live: श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस को लेकर क्या कहा

कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि गाले की तुलना में पिच ज्यादा सख्त और बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. बादलों के कारण उन्हें गेंदबाजों से शुरुआती विकेट लेने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि कामिल मिशारा और पसिंदु टीम में खेल रहे हैं. श्रीलंका की रणनीति गेंदबाजी में जल्दी विकेट लेने और बल्लेबाजी में शुरुआती विकेट बचाकर लगातार रन बनाने की है.

9:41 AM. 23 Aug 26 35 min ago

IND vs SL Day 1 Live: भारतीय कप्तान गिल ने क्या कहा

शुभमन गिल ने कहा कि गॉल के मुकाबले पिच ज्यादा सख्त और बल्लेबाजी के लिए बेहतर है. पहले 2-3 दिन बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, जबकि बाद में पिच धीमी होकर टर्न ले सकती है. वहीं, कुलदीप यादव बीमारी के कारण बाहर हैं और सरांश जैन डेब्यू कर रहे हैं. गिल ने गाले की जीत को 10 में से 9 अंक दिए.

9:38 AM. 23 Aug 26 38 min ago

IND vs SL Day 1 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

9:36 AM. 23 Aug 26 40 min ago

IND vs SL Day 1 Live: भारत टॉस जीतकर करेगा पहले बल्लेबाजी, सारांश जैन का डेब्यू

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. 33 साल के स्पिनर सारांश जैन ने टेस्ट में डेब्यू किया है. उन्हें जडेजा ने टेस्ट कैप सौंपी है. उन्हें कुलदीप यादव की जगह पर प्लेइंग 11 में मौका मिला है. कुलदीप बीमारी के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं.

10:46 PM. 22 Aug 26 11 hrs ago

India vs Sri Lanka, 2nd Test Live Score: भारत की नजरें जीत पर

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त 2026 से खेला जाएगा. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है.

अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका की कोशिश वापसी करने की होगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस के बीच इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >