IND vs ENG: ब्रूक-सॉल्ट के तूफान में उड़ा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली.

IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ इंग्लैंड पहली बार दो या उससे ज्यादा मैचों की टी20I सीरीज में भारत को हराया है. वहीं इस हार के साथ ही भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. अय्यर लगातार अपनी पहली दो बाइलैटरल टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए. उनकी कप्तानी में भारत पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवा चुका था, जबकि अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

भारत की खराब शुरुआत

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन इस मैच में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद ईशान किशन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद अभिषेक शर्मा भी 16 रन बनाकर आउट हो गए. 48 के स्कोर पर भारत ने 3 विकेट गंवा दिया. उसके बाद श्रेयस अय्यर को शिवम दुबे का साथ मिला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि, शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हो गए.

श्रेयस अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारी

एक छोर पर श्रेयस अय्यर टिके रहे और लगातार रन की गति को बढ़ाते रहे. इस दौरान अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया. अय्यर ने 49 गेंद पर नाबाद 80 रन की पारी खेली. वहीं अय्यर के अलावा तिलक वर्मा ने 11, वाशिंगटन सुंदर ने 5 और अक्षर पटेल ने 1 रन बनाए. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आज के मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की. जोफ्रा आर्चर ने 2, जोश टंग ने 2, विल जैक्स ने 1 और आदिल रशीद ने 1 विकेट चटकाए.

21 गेंदों में ब्रूक का अर्धशतक

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोस बटलर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि इसके बाद फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोल दिया. दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रनगति को लगातार बढ़ाए रखा. ब्रूक ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि सॉल्ट ने भी उनका शानदार साथ निभाया.

दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए विस्फोटक शतकीय साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया. सॉल्ट और ब्रूक ने महज 40 गेंदों में 100 रन जोड़कर भारतीय टीम को मुकाबले से लगभग बाहर कर दिया. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए. फिल सॉल्ट ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. सॉल्ट ने 59 और हैरी ब्रूक ने 79 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी. भारत के लिए एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह ने अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा दोहरा झटका, दो स्टार गेंदबाज इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >