IND vs ENG 3rd ODI Live Streaming: भारत-इंग्लैंड का तीसरा मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में यह मैच 'करो या मरो' का होगा. जानें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखने का तरीका.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा होगा. जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी.

इस मैच में भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा पर भी सभी की नजरें रहेंगी. पिछले कुछ दिनों से उनके भविष्य और संभावित संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज थीं. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ किया है कि रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं और उनके भविष्य को लेकर बोर्ड स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

IND vs ENG 3rd ODI कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई (रविवार) को खेला जाएगा.

IND vs ENG 3rd ODI कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा.

मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 3:00 बजे होगा.

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकता है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर भी मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

फ्री में कैसे देखें मैच?

अगर आपके पास किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी आप यह मुकाबला मुफ्त में देख सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उपलब्ध रहेगा.

भारतीय टीम (Indian Squad)

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर(विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग.

ये भी पढ़ें: क्या रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय? संन्यास की अटकलों के बीच भारतीय कोच ने दिया जवाब


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >