IND vs ENG 1st ODI: टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने उतरी है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन ही बना सकी. अब भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर नजरें होगी. भारत को जीतने के लिए 259 रन बनाने होंगे.
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बेन डेकट और जैकब बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. जैकब बेथेल 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद बेन डेकेट 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान हैरी ब्रूक 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जोस बटलर भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सैम करन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद विल जैक्स 20 रन बनाकर चलते बने. 107 के स्कोर पर इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवा दिया. इस दौरान जो रूट एक छोर पर टिके रहे.
जो रूट और लियाम डॉसन के बीच शतकीय साझेदारी
सातवें विकेट के लिए जो रूट और लियाम डॉसन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन जोड़े. इस दौरान जो रूट और डॉसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. डॉसन ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया. डॉसन 68 के स्कोर पर आउट हो गए. उसके बाद जोफ्रा आर्चर ने 12, आदिल रशीद 1 और जोश टंग बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके साथ ही इंग्लैंड की पारी 258 पर सिमट गई. जो रूट नाबाद 76 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, गुरनूर बराड़ ने 2 विकेट चटकाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद
इंडिया: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान ने क्या कहा?
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती थी, लेकिन अब वह चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. गिल ने बताया कि टीम के अधिकांश खिलाड़ी हाल ही में टी20 सीरीज खेल चुके हैं, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने भी अच्छी तैयारी की है और मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है, क्योंकि यहीं से भविष्य की योजनाओं और टीम संयोजन पर काम शुरू होगा. गिल के मुताबिक टीम प्रबंधन अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाना चाहता है और कम अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौके देना चाहता है. उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि पूरी टीम इस सीरीज को लेकर उत्साहित है. गिल ने इंग्लैंड में टीम की पिछली सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां उनकी कई अच्छी यादें जुड़ी हैं.
ये भी पढ़ें: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? एक क्लिक में जाने पूरी डिटेल
