IPL 2026 का रोमांच खत्म, अब शुरू होगा टीम इंडिया का मिशन अफगानिस्तान और इंग्लैंड

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन नहीं थमेगा. टीम इंडिया का अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बहुत जल्द होने वाला है.

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के रोमांचक समापन के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल की शुरुआत होने जा रही है. आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के बीच अब विराट कोहली और शुभमन गिल एक बार फिर ब्लू जर्सी में टीम इंडिया के लिए जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट: मैच डिटेल्स

विवरणजानकारी
तारीख06 जून – 10 जून, 2026
समयसुबह 09:30 बजे (IST) से प्रतिदिन
स्थानन्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
कप्तान / उपकप्तानशुभमन गिल (C) / केएल राहुल (VC)
नए खिलाड़ी मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

भारतीय पुरुष टीम: जून 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखमैच विवरणफॉर्मेटसमय (IST)स्थान
06 – 10 जूनभारत बनाम अफगानिस्तानएकमात्र टेस्ट09:30 AMतीरा, भारत
13 जूनभारत बनाम अफगानिस्तान (पहला वनडे)ODI01:30 PMधर्मशाला, भारत
17 जूनभारत बनाम अफगानिस्तान (दूसरा वनडे)ODI01:30 PMलखनऊ, भारत
20 जूनभारत बनाम अफगानिस्तान (तीसरा वनडे)ODI01:30 PMचेन्नई, भारत
26 जूनआयरलैंड बनाम भारत (पहला टी20)T20I07:30 PMबेलफास्ट, यूके
28 जूनआयरलैंड बनाम भारत (दूसरा टी20)T20I07:30 PMबेलफास्ट, यूके

टीम इंडिया में बड़े बदलाव और नए चेहरे

इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन युवा खिलाड़ियों (मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे) को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है. 

रोहित-विराट की वापसी

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी. जबकि दूसरा मैच 17 जून और तीसरा मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. लेकिन बीसीसीआई ने साफ किया है कि कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा. अफगानिस्तान के ठीक बाद भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी, जहाँ वह 26 और 28 जून को दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.

भारत का इंग्लैंड दौरा

मैचतारीखस्थान
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय1 जुलाईरिवरसाइड, डरहम
दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय4 जुलाईओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय7 जुलाईट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय9 जुलाईसीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय11 जुलाईयूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
पहला वनडे (ODI)14 जुलाईएडजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा वनडे (ODI)16 जुलाईसोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
तीसरा वनडे (ODI)19 जुलाईलॉर्ड्स, लंदन

यह भी पढ़े- इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर रचा गया इतिहास, इस बल्लेबाज ने जड़े लगातार 6 छक्के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >