कप्तान गिल ने लपका एक हाथ से अद्भुत कैच, रोहित शर्मा भी हुए मुरीद

IND vs AFG: धर्मशाला वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फील्डिंग का एक हैरतअंगेज नजारा पेश किया. स्लिप में तैनात गिल ने अपनी बाईं ओर एक चीते जैसी डाइव लगाई और महज एक हाथ से अल्लाह गजनफर का शानदार कैच लपककर सबको हैरान कर दिया.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने अपनी फील्डिंग से महफिल लूट ली. मैच में बल्ले और गेंद के रोमांच के बीच गिल का एक अविश्वसनीय कैच टर्निंग पॉइंट रहा. पहली स्लिप में तैनात गिल ने अपनी बाईं ओर हवा में उड़ते हुए महज एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका. गिल की इस शानदार फील्डिंग का जादू ऐसा था कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने रीप्ले देखकर गिल के इस प्रयास की जमकर सराहना की.

गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

अफगानिस्तान की पारी के अंतिम ओवरों में भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे की शॉर्ट गेंद पर अल्लाह गजनफर ने लेग साइड में शॉट मारना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ तेजी से हवा में उछल गई. पहली स्लिप में तैनात कप्तान शुभमन गिल ने पलक झपकते ही अपनी बाईं ओर डाइव लगाई और हवा में तैरते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़कर गजनफर की पारी का अंत कर दिया.

रोहित शर्मा भी हुए मुरीद

धर्मशाला वनडे के बाद कप्तान शुभमन गिल ने हंसते हुए अपनी फील्डिंग को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह अक्सर अपने फील्डिंग कोच से शिकायत करते थे कि उन्होंने अब तक कोई वर्ल्ड-क्लास कैच नहीं पकड़ा है. आखिरकार, इस ‘सुपरमैन’ कैच से उनकी वह हसरत पूरी हो गई. हालांकि, गिल ने रोहित शर्मा के रिएक्शन का जिक्र करते हुए आगे कहा कि रोहित भाई ने खुद इस कैच का रीप्ले देखा और मुझसे कहा कि यह बेहद साफ और एक लाजवाब कैच था.

गुरबाज ने लगाया दूसरा सबसे तेज वनडे शतक

धर्मशाला में जब बारिश के कारण मैच को 25-25 ओवर का किया गया, तब किसी ने नहीं सोचा था कि रनों का ऐसा सैलाब आएगा. अफगानिस्तान की खराब शुरुआत के बाद सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने मोर्चा संभाला और भारतीय आक्रमण को तहस-नहस कर दिया. गुरबाज ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए महज 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपनी 102 रनों (51 गेंद) की इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े. इस बेमिसाल पारी के दम पर उन्होंने अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके अलावा, भारत के खिलाफ वनडे में यह साल 2005 में शाहिद अफरीदी के बाद दूसरा सबसे तेज शतक दर्ज हो गया है.

गिल की कप्तानी पारी से जीता भारत

धर्मशाला वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान को 24.5 ओवर में 194 रन पर ढेर कर दिया. भारत के लिए डेब्यू कर रहे गुरनूर ब्रार ने 27 रन देकर 3 विकेट और हर्ष दुबे ने 47 रन देकर 3 विकेट झटके. 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल (84 रन) ने ठोस शुरुआत दी. जिसकी बदौलत भारत ने 13 गेंद शेष रहते इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

इसे भी पढ़े- IND W vs PAK W: पाकिस्तान पर भारी पड़ा है भारत, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >