Live Updates

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: 9.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/1, अभिषेक शर्मा हुए आउट

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने को न्योता दिया है. भारत ने एक बदलाव और अफगानिस्तान ने 2 बदलाव किया है. सीरीज में भारत 2-0 से आगे है.

8:19 PM. 17 Sept 26 3 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा हुए आउट

भारत का अभिषेक शर्मा के रूप में पहला विकेट गिरा है. वो 108 रन बनाकर आउट हुए है. रशीद खान ने अभिषेक को आउट करके अफगानिस्तान को बड़ी राहत दी है.

8:14 PM. 17 Sept 26 9 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने लगाया शतक

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में शानदार शतक लगा दिया है. अभिषेक की यह टी20 इंटरनेशनल मे तीसरा शतक है.

गेंदेंखिलाड़ी (टीम)विरुद्ध (विरोधी टीम)स्थानवर्ष
27साहिल चौहान (एस्टोनिया)साइप्रसएपिस्कोपी2024
29मुहम्मद फहद (तुर्की)बुल्गारियासोफिया2025
30अभिषेक शर्मा (भारत)अफ़ग़ानिस्तानदिल्ली2026
33जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया)नेपालकीर्तिपुर2024
33सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे)गांबियानैरोबी (रुराका)2024
33फिन एलन (दक्षिण अफ्रीका / न्यूज़ीलैंड*)न्यूज़ीलैंडकोलकाता2026

भारत का पिछला रिकॉर्ड

  • रोहित शर्मा (35 गेंदें) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
8:07 PM. 17 Sept 26 16 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: पावरप्ले में अभिषेक शर्मा का सर्वोच्च स्कोर

स्कोर (गेंदे)खिलाड़ी (टीम)विरुद्ध (विरोधी टीम)स्थानवर्ष
76*(22)अभिषेक शर्मा (भारत)अफ़ग़ानिस्तानदिल्ली2026
74*(25)कुलदीप घोलिया (पुर्तगाल)मालदीव / माल्टाजिब्राल्टर2023
73*(22)ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)स्कॉटलैंडएडिनबर्ग2024
68*(21)विंटले बर्टन (सर्बिया)बुल्गारियासोफिया2022
68*(28)जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड)ऑस्ट्रियाएडिनबर्ग2023
7:55 PM. 17 Sept 26 27 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषके शर्मा की फिफ्टी

इनफॉर्म बल्लेबाज अभिषक शर्मा ने 16 बॉल में शानदार फिफ्टी जड़ दिया है. 5वें ओवर में मोहम्मद नबी को छक्का लगाकर अपना फिफ्टी पूरा किया. इस ओवर ने नबी ने 29 रन लुटाए है. इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने 13वीं टी20 फिफ्टी लगाया है. अभिषेक 76 रन पर नाबाद खेल रहे है.

7:52 PM. 17 Sept 26 30 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: संजू सैमसन ने मोहम्मद नबी को लगाए लगातार 2 सिक्स

छठे ओवर के शुरूआती 2 गेंद पर संजू सैमसन ने मोहम्मद नबी को लगातार 2 सिक्स जड़ा है. संजू 30 रन पर नाबाद खेल रहे है.

7:48 PM. 17 Sept 26 35 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ शुरूआत

अभिषेक शर्मा 13 बॉल पर ताबड़तोड़ 42 रन बनाकर खेल रहे है. फजलहक फारूकी को अभिषेक ने तीसरे ओवर में 2 छक्का और 2 चौका लगाया है. 3 ओवर तक भारत का स्कोर 45 रन हो गया है.

7:42 PM. 17 Sept 26 41 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़े 2 छक्के

भारत ने 2 ओवर तक 22 रन बना लिए है. इस ओवर में अभिषेक शर्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई को 2 छक्का और 1 चौका लगाया है.

7:39 PM. 17 Sept 26 43 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई को जड़ा छक्का

अभिषेक शर्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई के दूसरे ओवर के दूसरे गेंद पर छक्का जड़ दिया है.

7:35 PM. 17 Sept 26 47 min ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: पहले ओवर में भारत ने बनाए 5 रन

भारत ने पहले ओवर में 5 रन बनाए है. अभिषेक शर्मा (4) और संजू सैमसन (1) क्रीज पर मौजूद है. अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने पहला ओवर फेंका है.

7:10 PM. 17 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.

7:07 PM. 17 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: यश ठाकुर को अर्शदीप के जगह मिला मौका

तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने एक बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह की जगह पर यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में मौका मिला है.

7:04 PM. 17 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: टॉस जीतकर अफगानिस्तान करेगा पहले गेंदबाजी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अफगानिस्तान की टीम ने दो बदलाव किए हैं. अब्दुल्ला अहमदजई और नूर उल रहमान को आज के मैच में मौका मिला है.

6:29 PM. 17 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे तो कौन होगा बाहर?

सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. अब तक इस सीरीज में वैभव को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसा हो सकता है कि तीसरे टी20 में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह मिल जाए. अगर टीम उन्हें आज के मैच में मौका देती है तो भारत में उनका पहला T20 मैच खेलने का इंतजार खत्म हो सकता है. लेकिन वैभव को प्लेइंग XI में शामिल करने के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना होगा. तीसरे मैच में संजू सैमसन के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करते दिख सकते हैं. वैभव की एंट्री से अभिषेक शर्मा को बाहर बैठना होगा. अभिषेक ने दोनों मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है.

6:24 PM. 17 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक/अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी.

6:23 PM. 17 Sept 26 2 hrs ago

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ देर में शुरू होगा. टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. अब उसकी नजर अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर है. सीरीज भारत के पास होने के कारण तीसरे मुकाबले में टीम मैनेजमेंट कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, जिन्हें शुरुआती दोनों मैचों में प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >