IND vs AFG: बारिश बिगाड़ेगी भारत-अफगानिस्तान का खेल? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. मैच से पहले दिल्ली के मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. जानें क्या बारिश के कारण तो नहीं प्रभावित होगा आज का खेल?

IND vs AFG 2nd T20 Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर, मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और उसके पास आज ही अजेय बढ़त हासिल करने का मौका है.

वहीं, अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अफगान टीम की नजरें वापसी पर होंगी. अफगानिस्तान इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में रोमांच बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिल्ली का मौसम मुकाबले में कोई बाधा डालेगा या नहीं?

भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम पूर्वानुमान (Weather Forcast) के मुताबिक, दिल्ली में शाम के समय मौसम मैच के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है. दिन में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

दिन के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है. हालांकि, मैच शाम को शुरू होना है और उस दौरान मौसम के बेहतर रहने का अनुमान है. ऐसे में फिलहाल भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 पर बारिश का बड़ा खतरा नजर नहीं आ रहा है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT? दूसरे टी20 में दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया!

क्या पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा?

फिलहाल उपलब्ध मौसम की जानकारी के अनुसार 40 ओवर के मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है. शाम के समय बारिश की बड़ी बाधा का अनुमान नहीं है. यह खबर फैंस के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, जबकि अफगानिस्तान हारने पर तीन मैचों की सीरीज गंवा देगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इससे पहले शाम 7 बजे टॉस होगा.

दूसरे टी20 के लिए IND vs AFG की संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, नूर अहमद और फजलहक फारूकी.

IND vs AFG 2nd T20: मैच की जरूरी जानकारी

जानकारीडिटेल
मुकाबलाभारत vs अफगानिस्तान, दूसरा टी20
तारीख15 सितंबर 2026, मंगलवार
स्थानअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
टॉसशाम 7:00 बजे
मैच शुरूशाम 7:30 बजे
सीरीजभारत 1-0 से आगे

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >