इमाम-रिजवान की खराब फॉर्म तो सिर्फ बहाना? पाकिस्तान टीम से बाहर होने की असली वजह आई सामने

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को इंग्लैंड दौरे से वापस भेजने के पीछे सिर्फ खराब प्रदर्शन ही वजह नहीं थी. रिपोर्टों के अनुसार, ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार ने भी टीम मैनेजमेंट को नाराज कर दिया.

Imam-ul-Haq and Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इंग्लैंड दौरे के बाद स्टार बल्लेबाज इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान को वापस पाकिस्तान भेजे जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. शुरुआत में माना जा रहा था कि दोनों खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया है, लेकिन अब एक रिपोर्ट में इसके पीछे की दूसरी वजह सामने आई है.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इमाम और रिजवान को सिर्फ खराब फॉर्म की वजह से टीम से वापस नहीं भेजा गया, बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार को लेकर भी टीम मैनेजमेंट नाराज था. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इस फैसले ने टीम के भीतर चल रही खींचतान को लेकर चर्चा तेज कर दी है.

रिजवान का प्रदर्शन भी रहा खराब

मोहम्मद रिजवान के लिए इंग्लैंड दौरा बल्ले से अच्छा नहीं रहा. उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए. लॉर्ड्स टेस्ट में उनके कुछ शॉट चयन पर भी सवाल उठे और मैच की स्थिति को पढ़ने को लेकर उनकी आलोचना हुई. ऐसे में उनके टीम से बाहर होने के पीछे खराब फॉर्म एक स्वाभाविक वजह मानी जा रही थी. लेकिन PTI की रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान के व्यवहार को लेकर भी टीम मैनेजमेंट की नाराजगी थी.

इमाम ने नहीं खेली एक भी पारी

इमाम-उल-हक (एक्स)

इमाम उल हक की स्थिति थोड़ी अलग रही. वह काफ स्ट्रेन से परेशान थे और इंग्लैंड दौरे के दौरान दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर सके. हालांकि, उनकी चोट को लेकर भी सवाल उठे. कुछ लोगों ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े किए, क्योंकि वह एक भी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सके.

अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमाम को वापस भेजने के फैसले में सिर्फ उनकी चोट या प्रदर्शन ही कारण नहीं था, बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार को भी ध्यान में रखा गया.

ये भी पढ़ें: 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों की छुट्टी के बाद PCB चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर क्लिक नहीं कर रहे तो चेंज करना जरूरी

PCB ने चयन समिति से भी मांगा जवाब

मामला सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेलेक्शन और एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. बोर्ड ने इमाम और रिजवान को इंग्लैंड दौरे के लिए चुनने और चयन नीति तैयार करने के लिए अपनाए गए मानदंड को लेकर भी जवाब मांगा है. सूत्र के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के बाद नई चयन समिति की घोषणा भी की जा सकती है.

इमाम-रिजवान के साथ सलमान अली आगा भी लौटे

इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के अलावा सलमान अली आगा को भी वापस भेजा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, इन खिलाड़ियों को कुछ घटनाओं के संबंध में अपने व्यवहार को लेकर एक समिति के सामने पेश होकर स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है. यानी PCB का फैसला सिर्फ प्रदर्शन की समीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम के अनुशासन और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर भी बोर्ड गंभीर नजर आ रहा है.

माइक हेसन की भूमिका भी अहम

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि टीम से वापस भेजे गए कुछ अन्य खिलाड़ियों के मामले में अंतरिम रेड-बॉल हेड कोच माइक हेसन की सिफारिश महत्वपूर्ण थी. हेसन कथित तौर पर उन खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे, जिनके साथ उन्होंने व्हाइट-बॉल कैंप में काम किया था. इससे पाकिस्तान के रेड-बॉल सेटअप में बदलाव की तस्वीर भी साफ होती है.

आकिब जावेद पर भी कार्रवाई की चर्चा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बदलाव की चर्चा यहीं खत्म नहीं होती. रिपोर्ट के मुताबिक, PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी व्यापक स्तर पर बदलाव की तैयारी में हैं और वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद को चयन समिति से हटाया जा सकता है. इससे पहले एक अन्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने भी इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार PCB ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन बनाते ही स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास, सूजी बेट्स का टूटेगा ये रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >