Hockey India League: नीलामी से हटने के बाद पी आर श्रीजेश बने कैमरामैन

Hockey India League में चल रही नीलामी प्रक्रिया आज तीसरा दिन है. पहले दो दिन जमकर बरसे पैसे.

Hockey India League में चल रही नीलामी प्रक्रिया का आज तीसरा दिन. पहले दो दिन जमकर बरसे पैसे.

एचआईएल की नीलामी के दौरान भारत के पूर्व गोलकीपर श्रीजेश कैमरामैन के रूप में हाथ आजमाते दिखाई दिए. श्रीजेश दिल्ली की टीम से खेलते थे, इस बार भी उनका नाम नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन श्रीजेश ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को सूचित करते हुए कहा- काफी सोचने के बाद, मैंने फैसला किया है कि मैं अपना नाम हॉकी इंडिया लीग की नीलामी सूची से वापस ले रहा हूँ. हालांकि श्रीजेश दिल्ली पाइपर्स के साथ सहायक कोच के रूप में जुड़े रहेंगे.

दरअसल 7 साल के बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी हो रही है और यह लीग का छठवां संस्करण होगा.28 दिसंबर से 1 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस संस्करण में इस बार 8 टीमें भिड़ेंगी. खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक चलेगी. दो दिन की नीलामी में टीमों ने स्टार खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए खूब पैसा बहाया है. अब तक कप्तान हरमनप्रीत, हार्दिक और अभिषेक सिंह के साथ-साथ तमाम विदेशी खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजियों ने खरीदा.

Credit: x (twitter)/ pr sreejesh

श्रीजेश ने भारत के लिए खेलते हुए भारत को टोक्यो और पेरिस ओलंपिक्स में कांसा दिलाने में अपना अहम रोल अदा किया. श्रीजेश ने 2024 के पेरिस ओलंपिक्स में भारत के कांस्य पदक जीतने में अपने चिर परिचित इंस्टिंक्स का बखूबी इस्तेमाल किया. उन्होंने भारत के लिए न सिर्फ गोल बचाए, बल्कि टीम को मानसिक रूप से मजबूत रखा. ओलंपिक्स के बाद ही उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. उनकी आईकॉनिक 16 नंबर की जर्सी भी रिटायर हो गई. 2006 में दक्षिण एशिया गेम्स, श्रीलंका से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले श्रीजेश ने अपने कंधे पर भारतीय हॉकी को 18 साल तक थामे रखा.

श्रीजेश ने रिटायरमेंट के बाद अपने पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी. जहां पीएम उनके पुत्र के साथ मजाक करते हुए दिखाई दिए थे.

Also Read: Hockey India League सरपंच रहे सबसे महंगे, हार्दिक हुए यूपी के… नीलामी में पैसों की बारिश 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >