Hockey India League सरपंच रहे सबसे महंगे, हार्दिक हुए यूपी के… नीलामी में पैसों की बारिश

Hockey India League: सात साल की वापसी के बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी. नीलामी के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान और सरपंच नाम से विख्यात हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. नीलामी के दूसरे दिन वेग्नेज रहे सबसे महंगे खिलाड़ी.

Hockey India League: नीलामी के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान और सरपंच नाम से विख्यात हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. ड्रैग फ्लिकर हरमन को पंजाब की फ्रेंचाइजी सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख में अपने पाले में किया. वहीं भारतीय टीम के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक सिंह के लिए एस आर बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख की बोली लगाई.

28 दिसंबर से 1 फरवरी तक चलने वाले लंबे सेशन के लिए नीलामी में 1000 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए होड़ मची है. दो दिनों की नीलामी में अब तक कुल 192 खिलाड़ियों के लिए टीमों ने बोली लगाई. पुरुषों की कुल 8 टीमों ने कुल 24 खिलाड़ियों की स्ट्रेंथ रखी है.

Credit: hil twitter, dileep tirkey, president hockey india

देशी-विदेशी खिलाड़ियों की महंगी बोली (Hockey India League)

लीग में जारी नीलामी के दूसरे दिन टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों की महंगी बोली लगाई. बेल्जियम के मिडफील्डर विक्टर वेगनेज के नाम पर 40 लाख रुपए की बोली लगाकर सूरमा हॉकी ने उन्हें अपने नाम किया. कलिंगा लांसर्स ने नीदरलैंड के थिएरी ब्रिंकमैन (38 लाख रुपये) और आर्थर वान डोरेन (32 लाख रुपये) इन दोनों के लिए बड़ी बोली लगाई.

हॉकी इंडिया लीग में अमित रोहिदास को 48 लाख की प्राइस में तमिलनाडु ड्रैगन्स ने खरीदा, ललित उपाध्याय को 28 लाख और हार्दिक सिंह को 70 लाख में यूपी रुद्राज ने अपने नाम किया. नीलामी के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों, मोरियांगथेम रबीचंद्र को कलिंगा लांसर्स ने 32 लाख रुपये में और मोहम्मद राहिल मौसीन को तमिलनाडु ड्रैगन्स के लिए 25 लाख रुपये में को भी अच्छी रकम मिली।

नीलामी में खिलाड़ियों की बोली लगाने के लिए बेस प्राइस को तीन श्रेणियों 2 लाख, 5 लाख और 10 लाख रुपये में बांटा गया है.

पहली 10 लाख रुपये की श्रेणी में 250 खिलाड़ी         

दूसरी 5 लाख रुपये की श्रेणी में 250 खिलाड़ी

तीसरी 2 लाख रुपये की श्रेणी में  600 खिलाड़ी

Birsa munda international hockey stadium rourkela

सभी टीम 24 खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ बना सकती हैं, जिसमें 16 भारतीय खिलाड़ियों को रखना होगा, जिसमें आवश्यक रूप से 4 जूनियर खिलाड़ी भी शामिल होंगे. 8 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ सभी टीम तैयार होंगी.

एचआईएल की सात साल बाद वापसी हो रही है. इस बार इस लीग का 6वां संस्करण होगा. नए रूप में लीग में पहली बार महिला टीमों को भी शामिल किया गया है. वीमेंस टूर्नामेंट में 4 टीमें शामिल है. अगले संस्करण में 2 और टीमें शामिल की जाएंगी. HIL के सभी मैच दो मैदानों, रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर खेले जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >