अफगानिस्तान सीरीज से पहले टेंशन में टीम इंडिया, तेज गेंदबाज हर्षित राणा हुए बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ गई है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा रिहैब के दौरान लगी नई चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Harshit Rana Ruled Out Against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिहैबिलिटेशन के दौरान उन्हें नई चोट लगी है, जिसके बाद उनके सीरीज में खेलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. इसके साथ ही हर्षित एशियन गेम्स से भी बाहर हो सकते हैं.

रिहैब के दौरान लगी नई चोट

हर्षित राणा पिछले कुछ समय से चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, रिहैब के दौरान उन्हें एक बार नई फिर चोट लगी है. हालांकि, उनकी चोट के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. नई चोट के कारण एशियन गेम्स से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

हर्षित राणा अगर एशियन गेम्स से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखा जा सकता है. हालांकि, एशियन गेम्स के लिए उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला उनकी फिटनेस और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगा.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: मोहम्मद सिराज हुए चोटिल, बीच मैच में छोड़ना पड़ा मैदान; वेस्टइंडीज सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में चोटिल हुए थे

हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के बाद हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी. इसके बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए CoE में रिहैब कर रहे थे. अब नई चोट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यही वजह है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. इसके बाद दोनों टीमें 15 और 17 सितंबर को आमने-सामने होंगी. अब देखना होगा कि हर्षित राणा की जगह किसे टीम में शामिल किया जाता है. बीसीसीआई एशियन गेम्स को ध्यान में रखते हुए रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reddy Fitness Update: नीतीश कुमार रेड्डी ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अफगानिस्तान सीरीज में वापसी तय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >