भगवा जर्सी के पीछे क्या है टीम इंडिया का प्लान? हार्दिक सिंह ने किया खुलासा

भारतीय हॉकी टीम की नई भगवा जर्सी पर चल रहे विवाद के बीच उपकप्तान हार्दिक सिंह ने इस फैसले की वजह बताई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से टीम की रणनीति और तकनीकी जरूरतों पर आधारित है.

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की नई भगवा (केसरिया) जर्सी को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच उपकप्तान हार्दिक सिंह ने इस फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि जर्सी का रंग बदलने का फैसला किसी अन्य कारण से नहीं, बल्कि पूरी तरह टीम की रणनीति और तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है.

नीली जर्सी से हो रही थी दिक्कत

विश्व कप से पहले एएनआई से बातचीत में हार्दिक सिंह ने कहा कि भारतीय टीम लंबे समय से नीली जर्सी पहनती रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अब ज्यादातर मुकाबले नीले रंग की एस्ट्रोटर्फ पर खेले जाते हैं. ऐसे में कई बार नीली जर्सी मैदान की सतह से मेल खा जाती है, जिससे खिलाड़ियों को अपने साथी खिलाड़ियों की पहचान करने में दिक्कत होती है. उन्होंने कहा कि टीम ने इसी वजह से नई जर्सी को आजमाने का फैसला किया है.

'यह हमारी रणनीति और टैक्टिक्स का हिस्सा'

हम कुछ नया करना चाहते थे. हमारी पुरानी नीली जर्सी एस्ट्रोटर्फ के रंग से मिल जाती थी और हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता था. अगर ऑरेंज जर्सी हमारे लिए फायदेमंद साबित होती है तो इसे आजमाने में कोई बुराई नहीं है. यह हमारी रणनीति और एक टैक्टिकल फैसला है. हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है.

27 वर्षीय हार्दिक सिंह ने आगामी विश्व कप को अपने करियर का तीसरा विश्व कप बताते हुए कहा कि चार साल में एक बार होने वाला यह टूर्नामेंट किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद खास होता है. उन्होंने कहा कि पूरी टीम इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित है और तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं.

हॉकी इंडिया ने भी दी सफाई

हॉकी इंडिया ने भी आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि जर्सी का रंग बदलने का फैसला खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सिफारिश के बाद विस्तृत चर्चा के आधार पर लिया गया. संस्था के अनुसार, नीली जर्सी और नीली सिंथेटिक टर्फ के कारण खिलाड़ियों की ऑन-फील्ड विजिबिलिटी प्रभावित हो रही थी. इसी वजह से कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों ने पीले या केसरिया रंग की जर्सी का सुझाव दिया, जिसके बाद केसरिया रंग को अंतिम रूप दिया गया.

पहले भी बदल चुकी है टीम इंडिया की जर्सी

हॉकी इंडिया ने यह भी कहा कि केसरिया रंग केवल तकनीकी जरूरतों को पूरा नहीं करता, बल्कि यह भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों में से एक है, जो साहस, त्याग और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है. संस्था ने यह भी याद दिलाया कि भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग पहले भी बदला जा चुका है. 2014 हॉकी विश्व कप में टीम ने पीली जर्सी पहनी थी, जबकि 2018 विश्व कप में स्काई ब्लू रंग की नई डिजाइन वाली जर्सी का इस्तेमाल किया गया था.

नई जर्सी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और ओलंपियन वीरन रासक्विन्हा समेत कई लोगों ने सवाल उठाए हैं, वहीं कुछ राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. हालांकि, हार्दिक सिंह और हॉकी इंडिया दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह फैसला केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन और मैदान पर बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिली उपकप्तानी? ईस्ट जोन के सेलेक्टर्स ने किया ये खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >