हार्दिक पंड्या का कप्तानी सवालों के घेरे में
आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले ही धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सुर्खियों में छा गए हैं. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद से पंड्या के लिए यह सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा है. पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस सिर्फ एक बार प्लेऑफ तक पहुंच सकी है.
CSK-MI के बीच नहीं बनी बात
चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे को ट्रेड करने की मांग रखी थी. हालांकि, चेन्नई आयुष म्हात्रे की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को देने के लिए तैयार था. खिलाड़ियों को लेकर दोनों फ्रेंचाइजियों की सहमति नहीं बन सकी और यही वजह रही कि हार्दिक के ट्रेड की बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई.
दिल्ली कैपिटल्स भी खेल सकती है बड़ा दांव
हार्दिक पंड्या को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी दिलचस्पी जाहिर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली फ्रेंचाइजी हार्दिक के बदले अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ को ट्रेड करने के लिए तैयार है. हालांकि, मुंबई इंडियंस की ओर से इस प्रस्ताव पर फिलहाल कोई ठोस बातचीत आगे नहीं बढ़ी है.
KKR भी रेस में शामिल
हार्दिक पंड्या के संभावित ट्रेड को लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स का नाम भी सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, KKR हार्दिक के बदले ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को शामिल करने के विकल्प पर विचार कर रही है. हालांकि, ग्रीन के आगामी एशेज सीरीज में व्यस्त रहने के कारण उनके पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहने पर सवाल हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस इस ट्रेड को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आ सकती है.
