GT vs RCB IPL Final 2026: आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. क्वालीफायर-1 जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी, और अब क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर गुजरात टाइटंस ने भी फाइनल का टिकट कटा लिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है और क्वालीफायर-1 में गुजरात को ही हराकर सीधे फाइनल में पहुंची थी. मैच शुरू होने से पहले अहमदाबाद के मैदान पर एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई बड़े सितारे परफॉर्म करेंगे.
IPL 2026 फाइनल मैच शेड्यूल
| विवरण | जानकारी |
| महामुकाबला | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) |
| तारीख | 31 मई 2026, रविवार |
| समय | शाम 07:30 बजे (IST) (टॉस शाम 07:00 बजे) |
| स्थान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (GT का होम ग्राउंड) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | JioHotstar ऐप और वेबसाइट |
| टीवी टेलीकास्ट | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) |
गुजरात का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस का यह केवल पांचवां सीजन है, लेकिन अपनी निरंतरता के दम पर टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार फाइनल में एंट्री मारी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस, दोनों ही टीमें अब तक 1-1 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं. यानी, इस फाइनल को जीतने वाली टीम इतिहास में दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेगी.
क्वालीफायर-2 का रोमांच
राजस्थान के खिलाफ 215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की तूफानी साझेदारी की. गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया.
यह भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए ललित मोदी, युवा खिलाड़ी को दिया बड़ा ऑफर
