GT vs PBKS: गुजरात के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, पंजाब किंग्स ने बनाए 163 रन

आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए.

GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह फैसला सही साबित हुआ. पहले पावरप्ले में गुजरात ने पंजाब किंग्स को 3 झटके दिए. सिराज और रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात को बैकफुट पर रखा.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए. जिसमें सबसे ज्यादा रन सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की पारी खेली. शेडगे ने 29 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के लगाए. उसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 40 रनों की पारी खेली.

वहीं मार्को यानसेन ने 20, श्रेयस अय्यर ने 19, प्रभसिमरन सिंह ने 15 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 2, कगिसो रबाडा ने 2, जेसन होल्डर ने 4 और राशिद खान ने 1 विकेट चटकाए. अब देखना होगा कि गुजरात टाइटंस इस लक्ष्य का पीछा करने में सफल होती है या नहीं?

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, निहाल वढेरा, मार्को जानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशक, मुशीर ख़ान और मिच ओवन.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और कुलवंत खेजरोलिया.

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा कि हम पिछले कुछ मैचों से अच्छा चेज कर रहे हैं और हमारी गेंदबाजी भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसी वजह से हमने पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया है. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और इसी वजह से सही समय पर पीक करना जरूरी है और हम वही कर रहे हैं. अभी हमारा बेस्ट गेम आना बाकी है. उम्मीद है कि यह हमारा सबसे बेस्ट गेम होगा.

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR: रहाणे-रघुवंशी ने दिलाई कोलकाता को तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >