थॉमस म्युलर और पत्नी लीसा हुए अलग, वकील ने की आधिकारिक पुष्टि

Thomas Muller: खेल जगत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर थॉमस म्युलर और उनकी पत्नी लीसा म्युलर आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं.

Thomas Muller: पिछले काफी समय से चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए दोनों के मीडिया वकील ने इस बात की पुष्टि कर दी है. थॉमस और लीसा का तलाक हो चुका है और इसी के साथ उनका 17 साल पुराना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है. दोनों का विवाह साल 2009 में हुआ था. खेल जगत में इस कपल को सबसे मजबूत जोड़ियों में गिना जाता था, यही वजह है कि इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

वकील ने की पुष्टि

थॉमस और लीसा म्युलर के संयुक्त मीडिया वकील क्रिश्चियन शर्ट्ज ने जर्मन मीडिया को दिए एक बयान में साफ किया- “दोनों ने कुछ समय पहले ही आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था.” वकील ने यह भी कहा कि यह दोनों का बेहद निजी मामला है, इसलिए मीडिया और फैंस उनकी निजता का सम्मान करें. इस घोषणा के बाद से दोनों की तरफ से कोई अन्य बयान नहीं आया है, जिससे साफ है कि यह तलाक बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है.

तलाक की वजह क्या रही

इस तलाक के पीछे की बड़ी वजह दोनों का अलग-अलग देशों में रहना माना जा रहा है. थॉमस म्युलर हाल ही में जर्मनी और बायर्न म्यूनिख का साथ छोड़कर ‘मेजर लीग सॉकर’ के क्लब वैनकूवर वाइटकैप्स से जुड़ने के लिए कनाडा चले गए थे. वहीं, लीसा म्युलर एक प्रोफेशनल घुड़सवार हैं और जर्मनी में घोड़ों के ब्रीडिंग बिजनेस से जुड़ी हैं. इसी पेशेवर व्यस्तता के कारण उन्होंने कनाडा जाने से इनकार कर दिया और जर्मनी में ही रुक गईं. दोनों के बीच की यह भौगोलिक दूरी आखिरकार इस रिश्ते के अंत का कारण बनी.

सोशल मीडिया ने पहले ही दे दिए थे संकेत

भले ही तलाक की आधिकारिक घोषणा अब हुई है, लेकिन फैंस को इसकी भनक काफी पहले ही लग गई थी. लीसा म्युलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से थॉमस के साथ की लगभग सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं और उन्हें अनफॉलो भी कर दिया था. इसके अलावा, हाल ही में जर्मनी में आयोजित हुए ‘जर्मन प्रेस बॉल’ इवेंट में भी लीसा रेड कार्पेट पर अकेली ही नजर आई थीं. इस घटना के बाद से ही दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं, जिन पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है.

स्वयं ऋषि

यह भी पढ़े- फीफा वर्ल्ड कप में 4 टीमों का डेब्यू, कतर का सपना भी हुआ पूरा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >