फीफा वर्ल्ड कप के लिए USA की टीम घोषित, 13 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने अनुभवी खिलाड़ियों और नए चेहरों का संतुलित मिश्रण चुना है. टीम अपना पहला मुकाबला 12 जून (भारतीय समयानुसार 13 जून) को पराग्वे के खिलाफ खेलेगी.

USA: वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कर रही अमेरिका ने अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान स्टार मिडफील्डर क्रिश्चियन पुलिसिक को सौंपी गई है. वहीं इस टीम में टायलर एडम्स को भी शामिल किया गया है. कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने ऐसी टीम चुनी है जिसमें अनुभव के साथ भविष्य की झलक भी दिखाई दे रही है. यह पोचेटिनो का अमेरिका के साथ पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा.

स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबसे ज्यादा नजर

टीम में क्रिश्चियन पुलिसिक, टायलर एडम्स, वेस्टन मैकेनी, फोलारिन बालोगुन और जियो रेयना जैसे बड़े नाम शामिल हैं. पुलिसिक अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में माने जा रहे हैं, जबकि एडम्स मिडफील्ड में टीम की रीढ़ साबित हो सकते हैं. बालोगुन पे गोल करने की रहेगी जिम्मेदारी.

नए चेहरों को भी मिला मौका

इस बार टीम में कई खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे. एलेक्स फ्रीमैन और सेबास्टियन बेरहाल्टर जैसे नए नाम चर्चा में हैं. सेबास्टियन अमेरिका के पूर्व कोच ग्रेग बेरहाल्टर के बेटे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 खिलाड़ियों में से 13 खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप खेलने मैदान में उतरेंगे.

कोच पोचेटिनो ने क्या कहा?

टीम घोषित करने के बाद पोचेटिनो ने कहा, “हमें भरोसा है कि ये 26 खिलाड़ी वर्ल्ड कप में सफलता दिलाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं. चयन आसान नहीं था लेकिन यह टीम देश को गर्व महसूस कराने के लिए तैयार है.”

किस ग्रुप में है अमेरिका?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी. वही अमेरिका ग्रुप D में है, जहां उसके साथ पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की की टीमें हैं. अमेरिका अपना पहला मुकाबला 12 जून (भारतीय समयानुसार 13 जून) को पराग्वे के खिलाफ खेलेगा.

फीफा वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका की टीम

गोलकीपर: क्रिस ब्रैडी (शिकागो फायर), मैट फ्रीज (न्यूयॉर्क सिटी), मैट टर्नर (न्यू इंग्लैंड रिवोल्यूशन)

डिफेंडर: मैक्स आर्फस्टेन (कोलंबस क्रू), सर्जिनो डेस्ट (पीएसवी आइंडहोवन), एलेक्स फ्रीमैन (विलारियल), मार्क मैकेंजी (टूलूज़), टिम रीम (शार्लोट एफसी), क्रिस रिचर्ड्स (क्रिस्टल पैलेस), एंटोनी रॉबिन्सन (फुलहम), माइल्स रॉबिन्सन (सिनसिनाटी), जो स्कैली (बोरूसिया मोंचेनग्लाडबाख), ऑस्टन ट्रस्टी (सेल्टिक)

मिडफील्डर: टायलर एडम्स (बोर्नमाउथ), सेबास्टियन बेरहाल्टर (वैंकूवर व्हाइटकैप्स), वेस्टन मैकेनी (युवेंटस), क्रिस्टियन रोल्डन (सिएटल साउंडर्स), ब्रेंडन आरोनसन (लीड्स यूनाइटेड), क्रिश्चियन पुलिसिक (एसी मिलान), जियो रेयना (बोरूसिया मोंचेनग्लाडबाख), मलिक टिलमैन (बायर लेवरकुसेन), टिम वेआ (मार्सेई), एलेजांद्रो जेंडेजास (क्लब अमेरिका)

फॉरवर्ड: फोलारिन बालोगुन (मोनाको), रिकार्डो पेपी (पीएसवी आइंडहोवन), हाजी राइट (कोवेंट्री सिटी)

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद चढ़ेगा फीफा का बुखार, किस फुटबॉलर के फैन हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >