मेक्सिको की लड़की ने कैमरे के सामने रिपोर्टर को किया KISS, वीडियो वायरल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से एक हैरान करने वाला और खुशनुमा वाकया सामने आया है. अक्सर लाइव कवरेज के दौरान रिपोर्टर्स को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार मामला जरा हटके था.

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वाकया सामने आया है. मैदान पर फुटबॉलर्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं, तो वहीं मैदान के बाहर फैंस का जोश सातवें आसमान पर है. हाल ही में लाइव रिपोर्टिंग कर रहे एक रिपोर्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी. मैच की कवरेज के दौरान अचानक एक मेक्सिकन लड़की कैमरे के सामने आई और उसने रिपोर्टर को सरेआम ‘किस’ कर दिया. यह मजेदार पल अब इंटरनेट पर तेजी से तहलका मचा रहा है.

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला ने किया किस

वर्ल्ड कप कवरेज के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब लाइव रिपोर्टिंग कर रहे एक दक्षिण कोरियाई पत्रकार को लाइव टीवी पर ही ‘सरप्राइज किस’ मिल गया. पत्रकार भीड़भाड़ वाले फैन ज़ोन से दर्शकों को वहां के माहौल का हाल बता रहा था. तभी एक युवा महिला प्रशंसक तेजी से आई, पत्रकार के गाल को चूमा और मुस्कुराते हुए वापस भीड़ में चली गई. पत्रकार कैमरे के सामने पूरी तरह अपने प्रोफेशनल काम करने में व्यस्त थे.

रिपोर्टर पूरी तरह से चौंक गया

हालांकि, इस सरप्राइज से पत्रकार कुछ पलों के लिए चौंक जरूर गया, लेकिन तुरंत ही खुद को संभालते हुए मुस्कुरा उठा. लाइव टीवी पर हुई इस रुकावट के बाद भी उसने गजब का प्रोफेश्नलिज्म दिखाया और बिना रुके अपनी रिपोर्टिंग जारी रखी.

खूब वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इंटरनेट यूजर्स पत्रकार के इस व्यवहार की काफी सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि एक बेहद असहज स्थिति में भी पत्रकार ने जिस तरह अपना धैर्य बनाए रखा और अपने काम को प्रभावित नहीं होने दिया, वह उनके उच्च प्रोफेश्नलिज्म को दर्शाता है.

इसे भी पढ़े- सचिन तेंदुलकर ने फ्लाइट में खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >