FIFA 2026 का सबसे बड़ा महा-उलटफेर! डीआर कांगो ने रोका पुर्तगाल का रास्ता, क्या खत्म हो रहा है रोनाल्डो का जादू?

Cristiano Ronaldo bad form: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से एक बड़ी उलटफेर वाली खबर आ रही है, जहाँ पुर्तगाल और डीआर कांगो का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा. इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खराब फॉर्म एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया.

Cristiano Ronaldo bad form: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल का सफर बेहद निराशाजनक अंदाज में शुरू हुआ है. डीआर कांगो के अनुशासित डिफेंस और सटीक रणनीति के सामने पुर्तगाल को 1-1 के ड्रॉ से संतोष करना पड़ा. ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में गेंद पर दबदबा होने के बावजूद पुर्तगाल मैच जीतने में नाकाम रहा. इस विफलता के केंद्र में रहे टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जो पूरे मैच के दौरान पूरी तरह बेअसर दिखे. गोल करना तो दूर, रोनाल्डो विपक्षी गोलपोस्ट पर एक भी सटीक शॉट नहीं लगा सके. इस खराब प्रदर्शन के बाद रोनाल्डो की साख पर सवाल उठ रहे हैं और आलोचक उन्हें टीम में महज एक ‘पैसेंजर’ करार दे रहे हैं.

फ्लॉप शो के बाद रोनाल्डो का बड़ा बयान

डीआर कांगो के खिलाफ पुर्तगाल के 1-1 से ड्रॉ रहने और खुद के खराब प्रदर्शन के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आलोचनाओं के बीच उन्होंने अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. रोनाल्डो ने पोस्ट किया- ”वैसी शुरुआत नहीं रही जैसा हम चाहते थे, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है. सिर ऊंचा रखें और अगले मैच पर ध्यान दें.” पुर्तगाल का अगला मैच अब रोनाल्डो और उनकी टीम के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है.

आंकड़ों में देखिए क्यों फ्लॉप रहे रोनाल्डो

डीआर कांगो के खिलाफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फ्लॉप शो सिर्फ देखने में ही खराब नहीं था, बल्कि आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं. इस मैच में रोनाल्डो पूरे समय गेंद के लिए तरसते नजर आए और उन्होंने केवल 25 टच लिए. मैच में उन्होंने कुल 3 शॉट तो मारे, लेकिन उनमें से एक भी शॉट गोलपोस्ट के टारगेट पर नहीं था. आपको बता दें कि यह रोनाल्डो के पूरे वर्ल्ड कप करियर में किसी भी मैच की शुरुआत में लिए गए दूसरे सबसे कम टच हैं. यही वजह है कि फैंस और फुटबॉल एक्सपर्ट उन्हें टीम पर बोझ मान रहे हैं.

6 वर्ल्ड कप खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया. वह 41 साल और 132 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए हैं. यह उनका छठा वर्ल्ड कप है. इस मामले में उन्होंने अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

क्यों हो रही है आलोचना

रोनाल्डो बड़े टूर्नामेंट्स (2022 वर्ल्ड कप, 2024 यूरो, 2026 वर्ल्ड कप) के पिछले 10 मैचों से पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं और एक भी गोल नहीं कर पाए हैं. वहीं दूसरी ओर, उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी ने कुछ ही घंटे पहले अल्जीरिया के खिलाफ लगातार 3 गोल ठोककर अपनी दबदबा साबित की, जिससे रोनाल्डो पर दबाव और बढ़ गया है.

इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026:क्या रोनाल्डो दिलाएंगे विजयी शुरुआत? डीआर कांगो से भिड़ेगा पुर्तगाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >