फीफा वर्ल्ड कप में क्यों खास हैं जर्सी नंबर 9 और 10? 96 साल का इतिहास दे रहा है गवाही

फीफा विश्व कप के 96 वर्षों के इतिहास में जर्सी नंबर 9 और 10 का दबदबा रहा है. यह लेख बताता है कि कैसे इन नंबरों ने महान खिलाड़ियों की पहचान बनाई और गोल मशीनों का प्रतीक बने.

फुटबॉल में जर्सी नंबर सिर्फ खिलाड़ियों की पहचान नहीं होते, बल्कि कई बार वे इतिहास और महानता की कहानी भी बयां करते हैं. फीफा विश्व कप के 96 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो जर्सी नंबर 9 और 10 सबसे ज्यादा सफल और चर्चित नंबर रहे हैं. विश्व कप 2026 में भी इन दोनों नंबरों का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है.

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे जर्सी नंबर 10 पहनते हैं, जबकि इंग्लैंड के हैरी केन और नॉर्वे के एरलिंग हालैंड जर्सी नंबर 9 के साथ मैदान में उतरते हैं. ये चारों खिलाड़ी अपनी टीमों को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में भी शामिल हैं.

पेले ने नंबर 10 को दिलाई पहचान

फुटबॉल में जर्सी नंबर 10 को विशेष दर्जा दिलाने का श्रेय ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले को जाता है. 1958 विश्व कप में पेले ने इस नंबर को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया. इसके बाद अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना ने 1986 विश्व कप में अपनी टीम को खिताब दिलाकर इस नंबर को महानता का प्रतीक बना दिया. माराडोना के बाद जिदान, ब्राजील के रिवाल्डो, रोनाल्डिन्हो के बाद अब मेसी तथा एम्बाप्पे जैसे सितारे इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. आज भी नंबर 10 को टीम के सबसे रचनात्मक और प्रभावशाली खिलाड़ी का नंबर माना जाता है.

नंबर 9 को माना जाता है गोल मशीनों का नंबर

विश्व कप के इतिहास में जर्सी नंबर 9 गोल करने वाले खिलाड़ियों की पहचान रहा है. कई गोल्डन बूट विजेताओं ने इसी नंबर के साथ इतिहास रचा है. 1982 विश्व कप में इटली के पाओलो रोसी ने छह गोल कर गोल्डन बूट जीता था. 1986 में इंग्लैंड के गैरी लाइनकर, 1998 में क्रोएशिया के डावर शुकर, 2002 में ब्राजील के रोनाल्डो और 2018 में इंग्लैंड के हैरी केन ने भी नंबर 9 पहनकर गोल्डन बूट अपने नाम किया.

गोल्डन बूट की रेस में भी इन नंबरों का दबदबा

विश्व कप 2026 में अब तक गोल्डन बूट की दौड़ में भी जर्सी नंबर 9 और 10 वाले खिलाड़ी आगे हैं. मेसी 8 गोल के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि एम्बाप्पे और हॉलैंड 7-7 गोल कर चुके हैं. हैरी केन के नाम 6 गोल हैं और फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले 5 गोल के साथ सूची में शामिल हैं. क्वार्टर फाइनल में पहुंची आठ टीमों ने अब तक कुल 89 गोल किए हैं. इनमें से 42 गोल जर्सी नंबर 9 और 10 पहनने वाले खिलाड़ियों के नाम हैं. यह आंकड़ा इन दोनों नंबरों के प्रभाव को साफ तौर पर दिखाता है.

कैसे तय होता है खिलाड़ियों का जर्सी नंबर?

विश्व कप में जर्सी नंबर का आवंटन फीफा के नियमों के तहत टीम प्रबंधन करता है. खिलाड़ियों की पसंद को भी महत्व दिया जाता है, लेकिन अंतिम फैसला कोच और टीम मैनेजमेंट का होता है. टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को 1 से 26 तक नंबर दिए जा सकते हैं. आमतौर पर नंबर 1 गोलकीपर के लिए आरक्षित रहता है. वहीं कई खिलाड़ी अपने करियर से जुड़े पसंदीदा नंबर चुनते हैं, जो समय के साथ उनकी पहचान बन जाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vidhan Chandra Mishra

प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क में स्पोर्ट्स डेस्क के प्रभारी के तौर पर 10 वर्ष से कार्यरत हैं. प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का लंबा अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना विशेषता है.

डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिस करना बखूबी पता है. पिछले दो दशकों के दौरान फीफा विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन गेम्स, आइपीएल सहित तमाम बड़े खेल इवेंट को लेकर काम करने का विशेष अनुभव है. 2006 में दैनिक जागरण कोलकाता में रिपोर्टर के तौर पत्रकारिता की शुरुआत की थी, फिर कोलकाता में ही ‘प्रभात खबर’ और ‘राजस्थान पत्रिका’ में रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया.

बांग्ला भाषा पर पकड़ की वजह से इस दौरान खेल के साथ-साथ बिजनेस, विमानपत्तन, नगर निगम सहित स्थानीय स्तर की खबरों और स्पेशल खबरों पर काम करने का मौका मिला. कोलकाता छोड़ने के बाद 2010 में प्रभात खबर पटना संस्करण से जुड़े, जहां डेस्क प्रभारी के तौर पर प्रादेशिक, खेल और सिटी डेस्क पर काम किया.

2013 में दैनिक भास्कर लॉचिंग टीम का हिस्सा रहे. करीब तीन वर्ष तक खेल प्रभारी के तौर भास्कर से जुड़े पर रहने के बाद फिर से प्रभात खबर सेंट्रल डेस्क से जुड़ गये और वर्तमान में खेल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं. दो दशकों से पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता और स्थानीय स्तर से लेकर देश दुनिया की सभी तरह की खबरों पर काम करने की दक्षता के कारण विधान चंद्र मिश्र को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

विशेष रुचि

क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस, खेल, विश्लेषण, खिलाड़ी, प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्टोरीज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >