FIFA World Cup 2026: मेक्सिको-दक्षिण अफ्रीका मैच से होगा आगाज, ग्रुप A में दिखेगी कांटे की टक्कर

FIFA World Cup 2026 का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. ग्रुप A में मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और चेक रिपब्लिक की मौजूदगी से रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है, जहां सोन ह्युंग-मिन और राउल जिमेनेज जैसे सितारों पर सभी की नजरें होंगी.

FIFA World Cup: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज 11 जून से होगा. उद्घाटन मुकाबले में मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टादियो एज़्टेका स्टेडियम में होगा. इसी मैच के साथ ग्रुप A की चारों टीमों के अभियान की शुरुआत भी हो जाएगी.

इस बार का विश्व कप कई मायनों में खास है. पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी और पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं, विश्व कप का फाइनल 19 जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा.

ग्रुप A में अनुभव और युवा जोश का मुकाबला

ग्रुप A में मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेक रिपब्लिक की टीमें शामिल हैं. चारों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. ग्रुप A को टूर्नामेंट के सबसे संतुलित ग्रुपों में से एक माना जा रहा है. मेक्सिको को घरेलू समर्थन का फायदा मिलेगा, लेकिन दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और चेक रिपब्लिक जैसी टीमें किसी भी समय उलटफेर करने की क्षमता रखती हैं.

ऐसे में इस ग्रुप के मुकाबलों में शुरुआत से ही कड़ी टक्कर और रोमांच देखने को मिल सकता है. फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब 11 जून पर टिकी हैं, जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेला जाएगा और दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ का आधिकारिक आगाज होगा. यहां देखें ग्रुप-A की चारों टीमें…

मेक्सिको (Mexico)

राउल रेंगल, कार्लोस एसेवेडो, गुइलेर्मो ओचोआ, इज़राइल रेयेस, जेसूस गालार्डो, जॉर्ज सांचेज़, सेसर मोंटेस, जोहान वास्केज़, मातेओ चावेज़, एरिक लीरा, लुइस रोमो, ओबेद वर्गास, ब्रायन गुटिएरेज़, ओरबेलिन पिनेडा, एडसन अल्वारेज़, गिल्बर्टो मोरा, सेसर हुएर्ता, अल्वारो फिडाल्गो, लुइस चावेज़, रॉबर्टो अल्वाराडो, एलेक्सिस वेगा, जूलियन क्विनोनेस, सैंटियागो जिमेनेज़, गुइलेर्मो मार्टिनेज़, अरमांडो गोंज़ालेज़, राउल जिमेनेज़.

दक्षिण अफ्रीका (South Africa)

रोनवेन विलियम्स, रिकार्डो गॉस, सिफो चेन, खुलिसो मुदाउ, ओलवेथु मखन्या, ब्रैडली क्रॉस, थबांग मातुलुडी, नकोसिनाथी सिबिसी, ऑब्रे मोडिबा, खुलुमानी नदामाने, इमे ओकोन, सामुकेले कबिनी, मबेकेज़ेली मबोकाज़ी, टेबोहो मोकोएना, जेडेन एडम्स, थालेन्टे मबाथा, कामोगेलो सेबेलेबेले, स्फेफेलो सिथोले, ओसविन अपोलिस, त्शेपांग मोरेमी, एविडेंस मकगोपा, लाइल फोस्टर, इकराम रेनर्स, रेलेबोहिले मोफोकेंग, थेम्बा ज़्वाने, थापेलो मासेको.

दक्षिण कोरिया (Republic of Korea)

सोंग बुमक्यून, जो ह्योनवू, किम सेउंग-ग्यू, जेन्स कास्ट्रोप, ली हानबोम, पार्क जिनसियोब, ली किह्युक, किम मिन-जे, किम मूनह्वान, किम ताएह्योन, ली ताएसोक, सियोल यंगवू, चो विजे, ली डोंगग्योंग, ह्वांग ही-चान, यांग ह्योनजुन, ह्वांग इन-बोम, ली जे-सुंग, किम जिनग्यू, एउम जीसुंग, बे जुन्हो, ली कांग-इन, पैक सेउंग-हो, चो गुएसोंग, सोन ह्युंग-मिन, ओह ह्योनग्यू.

चेक रिपब्लिक  (Czechia)

लुकास हॉर्निसेक, मतेज कोवार, जिंद्रिच स्तानेक, व्लादिमीर कूफल, डेविड डौडेरा, टोमास होलेस, रॉबिन हरानाच, स्तेपान चालौपेक, डेविड जुरासेक, लादिस्लाव क्रेज़ी, यारोस्लाव ज़ेलेनी, डेविड ज़िमा, लुकास सर्व, व्लादिमीर दारिदा, लुकास प्रोवोद, मिखाल सादिलेक, ह्यूगो सोचुरेक, अलेक्ज़ांद्र सोजका, टोमास सूचेक, पावेल शुल्स, डेनिस विसिंस्की, आदम ह्लोजेक, टोमास चोरी, मोजमीर चिटिल, यान कुच्टा, पैट्रिक शिक.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: खिताब बचाने उतरेगी मेसी की अर्जेंटीना, ग्रुप J में इन टीमों से होगी कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >