ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी ने दिखाए फुटबॉल के स्किल्स, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

FIFA World Cup 2026: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो धूम मचा रहा है, जिसने दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया है. वीडियो में ऑन-ड्यूटी तैनात एक पुलिसकर्मी फुटबॉल के साथ ऐसे हैरतअंगेज स्किल दिखा रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे दिग्गज खिलाड़ी भी दांतों तले उंगली दबा लें.

FIFA World Cup 2026: जब फुटबॉल की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है, तो उम्र के फासले, काम-काज की फिक्र और सरहदों की दीवारें सब धुंधली पड़ जाती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फुटबॉल फैंस का दिन बना दिया है. इस वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी फुटबॉल के साथ ऐसे-ऐसे करतब दिखा रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी भी हैरान रह जाएंगे.

पुलिसवाले ने दिखाए ‘मैजिकल स्किल्स’

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों तरफ फुटबॉल फैंस की भारी भीड़ जमा है. कोई ब्राजील की जर्सी में है, कोई स्कॉटलैंड के पारंपरिक किल्ट में तो कोई कोलंबिया की कैप पहने नजर आ रहा है. इसी बीच, सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भीड़ के बीच में आता है और फुटबॉल को अपने पैरों पर नचाना शुरू कर देता है. उसने जिस तरह से बिना गेंद को जमीन पर गिराए एक के बाद एक कई ड्रिबल्स किए, उसे देख वहां मौजूद फैंस हे हे के नारे लगाने लगे.

वर्दी में दिखाए कमाल के मूव्स

स्कॉटलैंड के फैंस सड़कों पर अपनी टीम की हौसलाअफजाई के लिए इकट्ठा हुए थे और गा-बजाकर जश्न मना रहे थे. इसी दौरान वहां सुरक्षा में तैनात एक बोस्टन पुलिस अफसर ने फुटबॉल हाथ में लेने के बजाय उसे अपने पैरों पर ले लिया. फिर क्या था, अफसर ने वर्दी और भारी-भरकम बूट्स पहने होने के बावजूद लगातार फुटबॉल को जगल(गेंद को बिना हाथ लगाए, लगातार हवा में उछालते रहना) करना शुरू कर दिया.

फैंस ने पुलिसवाले को लगाया गले

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब पुलिसवाला शानदार तरीके से गेंद को अपने सिर से हवा में उछालता है और फिर मुड़कर फैंस की तरफ देखता है. पुलिसवाले की इस कमाल की कलाबाज़ी को देख वहां मौजूद भीड़ झूम उठती है. फैंस खुशी से चिल्लाने लगते हैं और उस पुलिस अधिकारी को गले लगा लेते हैं.

सोशल मीडिया पर लोग क्या बोले

दरअसल, यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है. डिजिटल मीडिया पर लोग इसे फुटबॉल की असली खूबसूरती बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,- “फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, भावना है. इस पुलिसवाले ने सबका दिल जीत लिया.” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- “इस ऑफिसर के स्किल्स देखकर लगता है कि इसे फीफा वर्ल्ड कप की टीम में शामिल कर लेना चाहिए.” हालांकि, यह वीडियो इस बात का सबूत है कि फीफा वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे फैंस के बीच फुटबॉल को लेकर किस कदर दीवानगी है. चाहे वह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हो या आम जनता, फुटबॉल की एक किक हर किसी को एक साथ लाकर खड़ा कर देती है.

इसे भी पढ़े- पेरू पुलिस की इस अनोखी छापेमारी ने ड्रग तस्कर के उड़ाए होश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >