फीफा वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, क्रोएशिया से होगा पहला मुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ग्रुप-L में शामिल है. इस ग्रुप में क्रोएशिया, घाना और पनामा जैसी टीमें भी मौजूद हैं. हैरी केन की अगुआई वाली टीम अपना पहला मुकाबला 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी.

FIFA World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इंग्लैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान उतरेगी. इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है. इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 में खिताब जीता था.

ग्रुप-L में इंग्लैंड के सामने चुनौती

इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-L में रखा गया है. इस ग्रुप में इंग्लैंड के अलावा क्रोएशिया, घाना और पनामा की टीमें शामिल हैं. ग्रुप को आसान नहीं माना जा रहा है क्योंकि क्रोएशिया जैसी अनुभवी टीम बड़े मुकाबलों में दबाव बनाने की क्षमता रखती है. वहीं घाना और पनामा जैसी टीमें भी उलटफेर कर सकती हैं.

पहला मैच कब खेलेगा इंग्लैंड?

इंग्लैंड अपना पहला मुकाबला 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला अमेरिका के डैलस में खेला जाएगा. इसके बाद टीम 23 जून को घाना से भिड़ेगी, जबकि ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला 27 जून को पनामा के खिलाफ खेला जाएगा.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

टीम के सबसे बड़े स्टार हैरी केन होंगे, जिनसे एक बार फिर गोल करने की उम्मीद रहेगी. इसके अलावा जूड बेलिंघम, बुकायो साका, डेक्लान राइस और मार्कस रैशफोर्ड भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे. युवा खिलाड़ियों में कोबी मैनू, एंथनी गॉर्डन और मॉर्गन रोजर्स पर नजर रहेगी.

फीफा वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम

गोलकीपर: डीन हेंडरसन, जॉर्डन पिकफोर्ड, जेम्स ट्रैफर्ड
डिफेंडर: डैन बर्न, मार्क गुएही, रीस जेम्स, एजरी कॉन्सा, टिनो लिवरामेंटो, निको ओ’राइली, जारेल क्वान्सा, जेड स्पेंस, जॉन स्टोन्स
मिडफील्डर: इलियट एंडरसन, जूड बेलिंघम, एबेरेची एज़े, जॉर्डन हेंडरसन, कोबी मैनू, डेक्लान राइस, मॉर्गन रोजर्स
फॉरवर्ड: एंथनी गॉर्डन, हैरी केन, नोनी मडुके, मार्कस रैशफोर्ड, बुकायो साका, इवान टोनी, ओली वॉटकिंस

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: 11 जून से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >