पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ब्रायडन कार्स की नहीं हुई वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है. तेज गेंदबाज सन्नी बेकर को टीम में बरकरार रखा गया है, जबकि ब्रायडन कार्स एक बार फिर टीम से बाहर हैं. जानें क्या है वजह.

England vs Pakistan 3rd Test: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज सन्नी बेकर को टीम में बरकरार रखा है. वहीं ब्रायडन कार्स एक बार फिर टीम से बाहर हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी नजरें पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर हैं.

ब्रायडन कार्स क्यों हैं बाहर?

ब्रायडन कार्स को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट से भी बाहर रखा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अगस्त को डर्बी में एक नाइट क्लब के बाहर हुई घटना के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था. कार्स के हाथों में पुलिस ने हथकड़ी लगाई थी. इस घटना के बाद उन्हें दूसरे टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया था. 31 साल के कार्स के मामले की अभी जांच चल रही है. इसी वजह से वह एजबेस्टन टेस्ट के लिए भी इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं बना सके.

ये भी पढ़ें: Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड से 2-0 की हार के बाद PCB का एक्शन, कोच समेत 7 खिलाड़ियों की छुट्टी

सन्नी बेकर को मिला एक और मौका

इंग्लैंड ने सन्नी बेकर को टीम में बनाए रखा है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी विकल्पों में अपनी जगह बनाई है. टीम में इस बदलाव के अलावा मैथ्यू फिशर को बाहर कर दिया गया है. यानी तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में मुख्य बदलाव गेंदबाजी विभाग में ही हुआ है.

इंग्लैंड की टीम

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग.

सीरीज में इंग्लैंड की मजबूत पकड़

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार शुरुआत की है. टीम पहले दोनों टेस्ट जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. अब तीसरे टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगा. दूसरी ओर पाकिस्तान की कोशिश आखिरी मैच जीतकर सीरीज का अंत जीत के साथ करने की होगी.

ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब खेलेगी Team India? अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज से लेकर एशियन गेम्स तक का पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >