टिम साउदी के विदाई मैच में न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को दी सबसे बड़ी मात

Tim Southee Last Match: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच तीसरे टेस्ट मैच में कीवी टीम ने जीत दर्ज करते हुए अपने स्टार गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) को एक शानदार विदाई दी.

Tim Southee Last Match: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की क्रो-थोर्प सीरीज का आज 17 दिसंबर को समापन हो गया. पहला दो टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में जबरदस्त वापसी की. 659 रन के भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 243 रन ही बना सका और न्यूजीलैंड ने 423 रनों से जीत दर्ज की. रनों के लिहाज से किसी भी टीम के खिलाफ यह न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज टिम साउदी के अंतिम मैच की शानदार विदाई भी हुई. 

तीसरे मैच का विवरण

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट शनिवार 14 दिसंबर से शुरू हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में टॉम लाथम (63 रन) और मिचेल सैटनर (76 रन) के अर्द्धशतक की बदौलत 347 रन बनाए. इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया, लेकिन इस मैच की अपनी पहली पारी में अंग्रेज पारी मात्र 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई. गेंदबाजी में भी मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में केन विलियम्सन के रिकॉर्ड 33वें शतक, विल यंग (60 रन), डेरिल मिशेल (60 रन) और मिचेल सैंटनर (49 रन) की बदौलत 453 रन बना डाले. इंग्लैंड को जीत के लिए मिले 677 रन के जवाब में वह 234 रन बना सका. न्यूजीलैंड ने 423 रनों के भारी अंतर से मैच जीता. दूसरी पारी में भी 4 विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

Tim Southee का कैरियर

टिम साउदी के होम ग्राउंड सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में यह  उनका आखिरी मैच था. उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज के बाद रिटायरमेंट की घोषणा की थी. टिम 2008 के उस U19 विश्वकप टूर्नामेंट के खिलाड़ी थे, जिसमें से केन विलियम्सन, ट्रेंट बोल्ट और विराट कोहली जैसे सितारे निकले थे. 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले टिम ने इंग्लैंड के खिलाफ ही खेलकर संन्यास लिया. साउदी ने इस मैच में 3 छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे 98 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के मारने की सूची में चौथे स्थान पर हैं. इस मैच में उन्होंने कुल 2 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 107 मैचों में 391 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में रिटायर हो गए. इतने ही मैचों में साउदी ने 7 अर्द्धशतकों के साथ 2245 रन भी बनाए.

Tim Southee अंतिम मैच में क्या बोले

इस मैच में टिम अपनी बेटी के साथ मैदान पर उतरे. उनका समर्थन करने के लिए उनका पूरा परिवार मौजूद था. मैच के बाद उन्होंने इंग्लैंड को इस सीरीज में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस टीम के साथ इतने सालों तक खेलने में काफी आनंद आया. उन्होंने आगे कहा, “पिछले 17 वर्षों में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जो कुछ भी किया है, उसके लिए बहुत धन्यवाद. इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन परिवार हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा. साथी खिलाड़ियों और स्टाफ ने सफर को इतना मजेदार बनाए रखा. मैं प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहूंगा. दर्शकों के सामने आना हमेशा अच्छा होता है और इस सप्ताह सेडॉन पार्क में भारी भीड़ के सामने खेलना बहुत खास रहा. धन्यवाद. आने वाले मैचों में अपनी टीम को एक प्रशंसक के रूप में देखने के लिए उत्सुक हूं. गुड लक ब्वॉयज.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >