Dwayne Bravo Jersey Number 47 Retired: ड्वेन ब्रावो की No. 47 जर्सी हुई रिटायर, CPL में पहली बार हुआ ऐसा

Dwayne Bravo Jersey Number 47 Retired: TKR ने ड्वेन ब्रावो की No. 47 जर्सी रिटायर की. CPL इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को ये सम्मान.

Dwayne Bravo Jersey Number 47 Retired: ड्वेन ब्रावो के फैंस के लिए बड़ी खबर है. ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) ने अपने दिग्गज खिलाड़ी की मशहूर नंबर 47 जर्सी को रिटायर करने का ऐलान किया है. यानी अब TKR की टीम में कोई दूसरा खिलाड़ी नंबर 47 की जर्सी नहीं पहन सकेगा. खास बात यह है कि CPL (Caribbean Premier League) के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी की जर्सी नंबर रिटायर की गई है.

CPL में पहली बार किसी खिलाड़ी की जर्सी रिटायर

ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो को सम्मान देने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है. ब्रावो का नाम CPL और TKR की सफलता से लंबे समय से जुड़ा रहा है. ऐसे में उनकी No. 47 जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर करना उनके योगदान को याद रखने का खास तरीका है.

आखिर 47 नंबर इतना खास क्यों है?

ड्वेन ब्रावो की पहचान सिर्फ उनकी बल्लेबाजी या गेंदबाजी से नहीं, बल्कि उनके 47 नंबर से भी रही है. TKR के लिए खेलते हुए यह नंबर धीरे-धीरे ब्रावो की पहचान बन गया. अब यह नंबर टीम के किसी नए खिलाड़ी को नहीं मिलेगा. यानी आने वाले समय में TKR की जर्सी पर No. 47 देखकर सीधे ड्वेन ब्रावो की याद आएगी.

इसे भी पढ़े- MCA Equal Pay Contract 2026: MCA ने पहली बार शुरू किया सालाना रिटेनर, पुरुष-महिला क्रिकेटरों को मिलेगा बराबर पैसा

ब्रावो के नाम CPL के बड़े रिकॉर्ड

CPL में ब्रावो का रिकॉर्ड ही बताता है कि उन्हें इतना बड़ा सम्मान क्यों मिला. उन्होंने बतौर खिलाड़ी 107 मैचों में 129 विकेट लिए और वह टूर्नामेंट के ऑल टाइम सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. ब्रावो ने खिलाड़ी के तौर पर 5 बार CPL ट्रॉफी जीती. इसके बाद TKR के हेड कोच रहते हुए उन्होंने एक और चैंपियनशिप जीती. इस तरह CPL में उनके नाम कुल 6 खिताब हैं.

2024 में लिया संन्यास

ब्रावो ने 2024 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि, इसके बाद भी उनका ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स से रिश्ता खत्म नहीं हुआ. वह टीम के हेड कोच बने और ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों को अपनी क्रिकेट समझ और अनुभव देने लगे. यानी ब्रावो का ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के साथ सफर सिर्फ एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहा. वह टीम के चैंपियन खिलाड़ी से चैंपियन कोच बने और अब उनकी नंबर 47 जर्सी फ्रेंचाइजी की स्थायी विरासत का हिस्सा बन गई है.

इसे भी पढ़े- India vs Thailand: आज एशिया कप में थाईलैंड से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें

ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के CEO ने क्या कहा

नाइट राइडर्स ग्रुप के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि ड्वेन ब्रावो का ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स और सीपीएल के लिए योगदान मापना मुश्किल है. उनके मुताबिक नंबर 47 को रिटायर करने का मकसद ब्रावो की विरासत को हमेशा फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाए रखना है. इस फैसले के साथ ड्वेन ब्रावो CPL इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी जर्सी नंबर को रिटायर किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >