Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Debut: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू यादगार नहीं रहा. ईस्ट जोन की ओर से नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में उतरे वैभव सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने छह गेंदों की अपनी छोटी पारी में दो चौके लगाए. वैभव के अलावा ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, टीम ने लंच तक 138/5 का स्कोर खड़ा कर लिया.
Duleep Trophy: डेब्यू में वैभव का नहीं चला बल्ला
ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन नॉर्थ ईस्ट जोन के गेंदबाजों के सामने वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. वैभव ने छह गेंदों का सामना किया और दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए. इसके साथ ही उनके दलीप ट्रॉफी डेब्यू का पहला अध्याय छोटी पारी के साथ खत्म हुआ. युवा बल्लेबाज के लिए यह मुकाबला इसलिए भी अहम था क्योंकि घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह दलीप ट्रॉफी जैसे बड़े मंच पर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने उतरे थे.
Duleep Trophy: ईशान किशन भी हुए फ्लॉप
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन भी वैभव की तरह बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके. वह सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवाए, लेकिन इसके बाद कुमार कुशाग्र और सुदीप कुमार घरामी ने पारी को संभालने की कोशिश की.
Duleep Trophy: सुदीप और कुशाग्र ने संभाली पारी
लंच तक ईस्ट जोन ने पांच विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए थे. सुदीप कुमार घरामी 54 रन बनाकर नाबाद थे और उन्होंने एक छोर संभाले रखा. वहीं, कुमार कुशाग्र ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 55 रन बनाए. उनकी पारी में नौ चौके शामिल रहे.
Also Read: Mitchell Starc: 10 विकेट लेकर अश्विन-वॉस को छोड़ा पीछे; टॉप-10 से सिर्फ 6 विकेट दूर
Duleep Trophy: नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम में कई बड़े नाम
नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ईस्ट जोन की टीम में वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
Duleep Trophy: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार.
नॉर्थ ईस्ट जोन: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, आशीष थापा, अर्पित सुभाष भटेवाड़ा (विकेटकीपर), कंगाबम प्रियोजित सिंह, जोसेफ लालथानखुमा, फेइरोइजाम जोतिन, आकाश चौधरी, इमलीवती लेमटर, बिश्वरजीत कोंथौजाम, तेची नेरी.
Also Read: Cheteshwar Pujara World Test XI: 5 भारतीयों को मिली जगह, जानें किन-किन दिग्गजों को किया शामिल
