Donald Trump VAR Referee: क्या आपने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम बनाम ईरान का ग्रुप-जी मुकाबला देखा. अगर नहीं देखा, तो शायद आपने मैदान का रोमांच मिस कर दिया, क्योंकि दोनों टीमों ने एक-दूसरे को 0-0 पर रोक कर रखा. लेकिन फिक्र मत कीजिए, सोशल मीडिया पर इस मैच का एक ऐसा हिस्सा वायरल है जिसे आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. मैच के वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) को लेकर एक बेहद अजीब और फनी मीम वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मैच से ज्यादा एंटरटेनिंग तो यह मीम है.
फीफा वर्ल्ड कप में रेफरी बने डोनाल्ड ट्रम्प
लॉस एंजिल्स के सोफाई स्टेडियम में हुए इस मैच के बाद सामने आई यह तस्वीर असल में एक आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) का कमाल है. इस काल्पनिक फोटो में डोनाल्ड ट्रम्प आधिकारिक VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) रूम में हेडफोन लगाए, पूरी गंभीरता से रेफरी की भूमिका निभाते दिख रहे हैं. AI की इस क्रिएटिविटी को फुटबॉल फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और यह मीम तेजी से शेयर किया जा रहा है.
क्या है इस वायरल तस्वीर में
इस काल्पनिक AI फोटो में ट्रम्प को हेडफोन लगाए VAR रूम में बैठे दिखाया गया है. वो सामने स्क्रीन पर उंगली से इशारा कर रहे हैं, जहाँ एक ऑफसाइड चेक के बाद बड़े अक्षरों में “NO GOAL” लिखा है. मजेदार बात तो ट्रम्प के सामने रखा कंट्रोल पैनल है. वहाँ दो बड़े बटन हैं- एक हरे रंग का ‘OVERRIDE’ बटन और दूसरा लाल रंग का, जिस पर उनका मशहूर स्लोगन ‘MAKE AMERICA GREAT AGAIN’ लिखा है. यही नहीं, डेस्क पर एक नोट शीट भी रखी है, जिस पर लिखा है- “THE CALL IS MINE.” (फैसला मेरा है) और नीचे ट्रम्प के सिग्नेचर हैं. फुटबॉल फैंस इस व्यंग्यात्मक (Satirical) इमेज को मैच के एक असल VAR फैसले से जोड़कर जमकर मजे ले रहे हैं.
क्या था मैच का असली VAR विवाद
इस वायरल मीम के पीछे मैच की एक वास्तविक घटना है। खेल के 25वें मिनट में ईरान की टीम ने एक बेहतरीन फ्री-किक रणनीति के तहत बेल्जियम के खिलाफ गोल दाग दिया था. ईरान के कप्तान मेहदी तरेमी ने गेंद को बेल्जियम के स्टार गोलकीपर थिबो कोर्टुआ के पीछे जाल में पहुंचा दिया और ईरानी खेमा जश्न में डूब गया. हालांकि, ऑन-फील्ड रेफरी ने VAR से संपर्क किया. काफी बारीक जांच के बाद वीडियो रेफरी ने पाया कि मेहदी तरेमी का पैर बेल्जियम के आखिरी डिफेंडर से बेहद मामूली अंतर से आगे था और गोल को ‘ऑफसाइड’ होने के कारण रद्द कर दिया गया.
इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026: स्पेन के सामने सऊदी अरब की चुनौती, जीत की तलाश में उतरेगी यूरोपीय दिग्गज टीम
