DL vs CSK: रिजवी और स्टब्स ने संभाली पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को दिया 156 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. अरुण जेटली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 155 रन बनाए. चेन्नई को जीत के लिए 156 रन बनाने होंगे.

DL vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन यह फैसला दिल्ली पर ही भारी पड़ गया. दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. पथुम निसांका ने 19 और केएल राहुल 12 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों पावरप्ले के दौरान ही पवेलियन लौट गए.

उसके अलावा नीतीश राणा ने 15, करुण नायर ने 13, अक्षर पटेल ने 2 रन बनाए. छठे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी की. इस दौरान स्टब्स ने 38 रनों की पारी खेली. वहीं समीर रिजवी ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली. अंत में आशुतोष शर्मा ने 14 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 2, गुरजपनीत सिंह ने 1, जेमी ओवरटन ने 1, अकील हुसैन ने 1 और मुकेश चौधरी ने 1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर : विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आक़िब नबी डार और डेविड मिलर.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्ता+न), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.

इम्पैक्ट सब : शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल और सरफराज ख़ान.

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने क्या कहा?

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पटेल ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और दूसरी पारी में थोड़ी धीमी हो सकती है. इसी वजह से हम पहले बैटिंग करेंगे. मैं अपने गेंदबाजों को एडवांटेज देना चाहता हूं. यह एक अहम मैच है लेकिन आप प्वाइंट्स के बारे में नहीं सोच सकते हैं. इससे आपके ऊपर अनावश्यक दबाव आ जाता है. बस बेसिक सही कीजिए और रिजल्ट के बारे में ना सोचिए. मुझे लगता है कि हमने अच्छी बैटिंग और बॉलिंग की है. फील्डिंग में हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >