देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो में शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के साथ इस खास लिस्ट में हुए शामिल

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की खास लिस्ट में जगह बना ली है. यह कारनामा करने वाले वह छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

Devdutt Padikkal Joins Sachin Tendulkar In Elite List: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का श्रीलंका दौरा शानदार चल रहा है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट में भी शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में जगह बना ली है.

Devdutt Padikkal: श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक

देवदत्त पडिक्कल (फोटो—एक्स)

दूसरे टेस्ट के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 168 गेंदों में तीन अंकों का आंकड़ा छुआ. उनके शतक की बदौलत भारत ने पहले दिन मजबूत स्थिति बनाई.

पडिक्कल ने इससे पहले 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में भी शानदार शतक लगाया था. उस मुकाबले में उन्होंने 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अब दूसरे टेस्ट में भी शतक लगाकर उन्होंने लगातार दो टेस्ट मैचों में सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया है.

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Devdutt Padikkal: सचिन तेंदुलकर की खास लिस्ट में शामिल

श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने के साथ ही पडिक्कल ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले विनोद कांबली, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

विनोद कांबली ने 1993 में श्रीलंका दौरे पर लगातार दो टेस्ट में शतक लगाए थे. इसके बाद 1997 में सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यह कारनामा किया था. शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने भी 2015 और 2017 के श्रीलंका दौरों के दौरान लगातार टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे.

श्रीलंका में लगातार टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ीलगातार टेस्ट में शतक
विनोद कांबली125, 120
सचिन तेंदुलकर143, 139
मोहम्मद अजहरुद्दीन126, 108*
शिखर धवन134, 190
चेतेश्वर पुजारा145*, 153, 133
देवदत्त पडिक्कल167, 117

ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, 117 रन की पारी से नंबर-3 पर पक्की की जगह

Devdutt Padikkal ने गिल के साथ जोड़े 120 रन

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पडिक्कल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की. दोनों ने 209 गेंदों का सामना किया. इसके बाद पडिक्कल ने रविंद्र जडेजा के साथ भी चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की. जडेजा के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि वह भारत के लिए अपना 50वां WTC मैच खेल रहे हैं.

Devdutt Padikkal: पहले टेस्ट में बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

देवदत्त पडिक्कल को पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उन्होंने पहली पारी में 167 रन बनाकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में इस शानदार प्रदर्शन से पहले पडिक्कल के नाम भारत के लिए सिर्फ एक अर्धशतक था. अब श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाकर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह और मजबूत कर ली है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘एक्शन दिखा रहा था... मर्डर कर दिया’, बल्लेबाज ने घुमाया ऐसा बैट कि चित हो गया विकेटकीपर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >