डी गुकेश ने फिर मैग्नस कार्लसन को चौंकाया, रैपिड एंड ब्लिट्ज में ऐसे दी करारी शिकस्त

D Gukesh vs Magnus Carlsen Super United Rapid & Blitz Croatia 2025: सुपर यूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज 2025 में डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुकेश 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में टॉप पर पहुंच गए, जबकि कार्लसन 6 अंकों पर हैं. गुकेश को अब यान-क्जिस्तोफ डूडा पर दो अंकों की बढ़त हासिल है.

D Gukesh vs Magnus Carlsen Super United Rapid & Blitz Croatia 2025: भारत के डी गुकेश और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच चेस की प्रतिद्वंद्विता अब नए मुकाम पर पहुंच रही है. क्रोएशिया के जाग्रेब में चल रहे सुपरयूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2025 में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने एक बार फिर विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन को चौंकाते हुए शानदार जीत दर्ज की. गुरुवार को यह उनकी टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत थी. इस जीत के साथ गुकेश ने कुल 10 अंकों के साथ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एकल बढ़त बना ली, जबकि कार्लसन 6 अंकों के साथ काफी पीछे रह गए. अंतिम दिन के मुकाबलों से पहले गुकेश को पोलैंड के यान-क्जिस्तोफ डूडा पर दो अंकों की बढ़त हासिल है, जो उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी हैं.

पिछले महीने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के राउंड 6 में भी गुकेश ने कार्लसन को हराकर सबको चौंका दिया था, जिसके बाद उन्होंने चेस बोर्ड पर ही अपना हाथ पटक दिया था. गुकेश ने अपनी शानदार फॉर्म को इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखा है. चौथे राउंड में डी गुकेश की टक्कर उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हुई, जिसके बाद उन्होंने पांचवें राउंड में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराकर मैग्नस कार्लसन के खिलाफ मुकाबले का रास्ता साफ किया. इस मैच से पहले कार्लसन ने गुकेश के ऊपर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की थी और कहा था कि वे ऐसे खेलेंगे कि जैसे उनका सामना किसी कमजोर खिलाड़ी से हो रहा है. लेकिन गुकेश ने एक बार फिर कार्लसन को शिकस्त दी है. (D Gukesh defeated Magnus Carlsen)

कैसा रहा मैच का हाल

इस मुकाबले में कार्लसन ने सफेद मोहरों से खेल की शुरुआत की, जबकि गुकेश काले मोहरों से नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश में लगे रहे. शुरुआती खेल में नॉर्वेजियन खिलाड़ी कार्लसन का दबदबा नजर आया और उन्होंने भारतीय किशोर ग्रैंडमास्टर के खिलाफ आक्रामक चालों से बढ़त बनाने की कोशिश की. खेल पूरी तरह से उस समय बदल गया जब कार्लसन ने अपनी ‘b’ प्यादा को b4 पर ले जाकर भारी चूक कर दी. इसके बाद गुकेश ने स्थिति पर पूरी पकड़ बना ली और कार्लसन को रक्षात्मक मुद्रा में धकेल दिया. जैसे-जैसे समय कम होता गया, कार्लसन के पास घड़ी में 30 सेकंड से भी कम समय बचा था. उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए बिना किसी खास भाव के गुकेश से हाथ मिलाया और नज़र मिलाए बिना ही खेल छोड़ दिया. 

मैच के बाद प्रतिक्रियाएं

पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव, जो आधिकारिक कमेंट्री का हिस्सा थे, ने कहा, “अब हम मैग्नस की बादशाहत पर सवाल उठा सकते हैं क्योंकि यह सिर्फ गुकेश के खिलाफ उनकी दूसरी हार नहीं है, बल्कि यह एक निर्णायक हार है.” कास्पारोव कार्लसन की b4 चाल से बिल्कुल प्रभावित नहीं दिखे. वहीं मैच के बाद गुकेश ने कहा, “मैग्नस को हराना हमेशा खास होता है और यह जीत थोड़ा और आत्मविश्वास देती है. मैंने शुरुआती कुछ चालों में गड़बड़ी कर दी थी, लेकिन फिर वापसी करके जीतना अच्छा लगा.” वहीं डी गुकेश से हार के बाद मैग्नस कार्लसन ने कहा, “मैंने पूरे टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया जिसका नतीजा इस मुकाबले में भुगतना पड़ा. मेरे पास समय की कमी थी और मैं इसे संभालने में कामयाब नहीं हो सका. इस जीत का पूरा क्रेडिट गुकेश को जाता है, उसने काफी अच्छा खेला और मौकों को अच्छे से भुनाया.”

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में हो गई बड़ी टेंशन

एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए पाकिस्तान अधर में, सरकार से नहीं मिली है मंजूरी

इंग्लैंड में इंडियन बैट्समैन, डबल सेंचुरी और गजब संयोग, गिल ने पूरा किया द्रविड़ और गावस्कर का चक्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >