तलाक की खबरों के बीच श्रेयस अय्यर के साथ दिखे चहल, बिग बॉस में एकसाथ ले सकते हैं एंट्री

Yuzvendra Chahal: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बिग बॉस के सेट पर नजर आए. वीकेंड पर दोनों बिग बॉस के शो पर नजर आ सकते हैं.

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते इतने नीचे चले गए कि कथित तौर पर अलग होने की खबरें आने लगीं. सोशल मीडिया पर दोनों ही ट्रेंडिंग में हैं. लेकिन इसी बीच लेग स्पिनर चहल को साथी भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह के साथ बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया. तीनों को एक साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए. अब कयास लगने लगा कि शो में उनकी संभावित भागीदारी होगी. बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा भी है कि रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ का प्रमोशन करने यहां आ सकते हैं. अब क्रिकेटर्स के साथ सिनेमा का तड़का लगने की पूरी उम्मीद है. 

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, जिसमें युजवेन्द्र चहल के अलावा श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह फोटो बिग बॉस के सेट का है. हालांकि उनके आने के पीछे के सटीक कारण पर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तीनों बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड में वीकेंड में दिखेंगे. अगर ऐसा होता है, तो चहल की निजी जिंदगी से जुड़े सवालों की वजह से शो का उत्साह एक नए स्तर पर पहुंच जाएगा.

रिश्तों में आई खटास को सोशल मीडिया पर किया जाहिर

हाली ही में चहल और धनश्री दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन के बारे में बात की. तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की जा रही भद्दी टिप्पणियों से धनश्री काफी उदास हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा: “पिछले कुछ दिन मेरे परिवार और मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन रहे हैं. जो बात सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है, वह है तथ्य-जांच से रहित निराधार लेखन और नफरत फैलाने वाले ट्रोल्स मेरी रेपुटेशन की हत्या कर रहे हैं.”

चहल ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक की खबर की पुष्टि नहीं की. उन्होंने कहा: “मैं अपने सभी प्रशंसकों के अटूट प्यार और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं, जिसके बिना मैं यहां तक ​​नहीं पहुंच पाता. लेकिन यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है!!! क्योंकि मेरे देश, मेरी टीम और मेरे प्रशंसकों के लिए अभी भी कई अविश्वसनीय ओवर बाकी हैं!!! जबकि मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, मैं एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त भी हूं. मैं हाल की घटनाओं, खासकर मेरे निजी जीवन के बारे में लोगों की जिज्ञासा को समझता हूं. हालांकि, मैंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ ऐसे मामलों पर अटकलें लगाई हैं जो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी.” चहल के दूसरे पोस्ट ने सबसे ज्यादा तहलका मचाया, जिसमें उन्होंने सस्पेंस बढ़ा दिया.  

‘मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचा’, धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच चहल ने तोड़ी चुप्पी

90 लाख का ‘कैच’, दर्शक ने एक हाथ से रचा इतिहास, SA20 लीग में सासें रोक देने वाला रोमांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >