अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली बाहर, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई टीम इंडिया में एंट्री

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है.

Yashasvi Jaiswal Replaces Injured Virat Kohli: भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय चयन समिति ने उनकी जगह युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है.

आाईपीएल फाइनल के दौरान लगी थी विराट को चोट

कोहली को हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान चोट लगी थी. इसके बावजूद उन्हें पिछले महीने घोषित भारतीय वनडे टीम में जगह मिली थी, लेकिन अब उनकी फिटनेस को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया है. विराट सिर्फ भारत के लिए एक ही फॉर्मेट खेलते है. टेस्ट और टी20 क्रिकेट से वो पहले ही संन्यास ले चुके हैं.

यशस्वी जायसवाल को विराट की जगह मिला मौका

कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए यशस्वी जायसवाल ने अब तक चार वनडे मैच खेले हैं और 57 की शानदार औसत से 171 रन बनाए हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भी चोटिल कोहली की जगह ही अपना वनडे डेब्यू किया था.

पिछले वनडे सीरीज में जड़ा था शतक

24 वर्षीय जायसवाल ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेला था. उस सीरीज में उन्होंने पहले दो मैचों में 18 और 22 रन बनाए थे, जबकि तीसरे मैच में नाबाद 116 रन की शतकीय पारी खेलकर भारत को सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी.

13 जून को खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि जायसवाल इस मौके का कितना फायदा उठाते हैं और कोहली कब तक मैदान पर वापसी कर पाते हैं.

भारत की अपडेटेड ODI टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >