यशस्वी ने मांगा DRS, तो भड़क गए बेन स्टोक्स, अंपायर के सामने जमकर मचाया हल्ला-गुल्ला

Ben Stokes Furious over Yashasvi Jaiswal DRS call: भारत ने तीसरे दिन इंग्लैंड को 407 रन पर ऑलआउट कर 180 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में भारत ने 1 विकेट पर 64 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरा. हालांकि उनके डीआरएस कॉल पर बेन स्टोक्स और अंपायर के बीच तीखी बहस हो गई.

Ben Stokes Furious over Yashasvi Jaiswal DRS call: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच अब निर्णायक मोड़ पर जाता दिख रहा है. खेल के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड की पारी को 407 रन पर समेट दिया. पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन का भारी-भरकम स्कोर खड़ा किया था, जिसकी बदौलत भारत को 180 रन की जबरदस्त लीड मिली. तीसरे दिन के अंतिम सत्र में भारत ने भी बल्लेबाजी शुरू की और 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए है. भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा. लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का यशस्वी जायसवाल के डीआरएस विवाद को लेकर मैदानी अंपायर से जोरदार बहस हो गई. 

शुक्रवार को एजबेस्टन टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी के आठवें ओवर में जोश टंग की एक गेंद यशस्वी जायसवाल के पैड पर लगी. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर शरफुद्दौला ने अपनी उंगली उठा दी. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों के बीच थोड़ी बातचीत हुई और जायसवाल ने आखिरकार रिव्यू लेने का फैसला किया. लेकिन स्टोक्स इससे नाखुश दिखे, वे तुरंत नो-नो चिल्लाते हुये अंपायर की ओर दौड़े, उनका मानना था कि 15 सेकंड का समय समाप्त होने के बाद जायसवाल ने रिव्यू मांगा. 

हालांकि, अंपायर ने रिव्यू स्वीकार कर लिया. अंपायर के इस फैसले पर स्टोक्स बुरी तरह नाराज दिखे, ऑन फील्ड अंपयार ने उन्हें समझाने की कोशिश की, जिसके बाद वे अपने खिलाड़ियों के पास लौट गए और थर्ड अंपायर के फैसले का इंतजार करने लगे. रीप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप्स पर लग रही थी, यानी जायसवाल आउट थे. बाद में वीडियो फुटेज से यह भी साफ हुआ कि स्टोक्स सही थे जायसवाल ने वास्तव में तय समय सीमा के बाद रिव्यू लिया था.

इस विवाद पर एजबेस्टन की भीड़ भी नाराज दिखी और पूरे स्टेडियम में जोरदार हूटिंग सुनाई दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. देखें-

सिराज-आकाशदीप ने ध्वस्त की इंग्लिश पारी

इससे पहले भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए. भारत ने इंग्लैंड को 89.3 ओवर में 407 रन पर ऑलआउट कर दिया. फ्लैट पिच पर सिराज और आकाश दीप (4/88) ने मिलकर इंग्लैंड के सभी 10 विकेट गिराए और भारत को अहम बढ़त दिलाई. हालांकि, इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी और टीम सुबह के सत्र में दूसरे ओवर तक 84/5 पर सिमटी हुई थी. लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ के बीच जबरदस्त 303 रन की साझेदारी हुई, जिससे इंग्लैंड ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया.

ब्रूक ने 234 गेंदों में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाए, जबकि जैमी स्मिथ ने शानदार अंदाज़ में 184* रनों की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और एक छक्का शामिल था. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी इंग्लिश विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है.लेकिन ब्रूक के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और टीम 387/5 से 407 ऑलआउट हो गई. 

भारत के पास लीड बढ़ाने का शानदार मौका

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 244 रनों की हो गई है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर टिके हुए हैं. भारत की नजर अब बड़ी बढ़त हासिल करने पर होगी. टीम की रणनीति होगी कि वे चौथे दिन कम से कम ढाई सेशन तक बल्लेबाज़ी कर करीब 250 रन और जोड़ें, ताकि इंग्लैंड के सामने 500 से ऊपर का लक्ष्य रखा जा सके.

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन गंभीर का तोड़ा रिकॉर्ड, द्रविड़-रोहित की बराबरी कर मचाया तहलका

148 साल में पहली बार, इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने शतक जड़ रचा इतिहास

गिल के इस ‘अपराध’ से दुखी हैं युवराज सिंह, पिता योगराज ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >