यशस्वी के विकेट पर महाबवाल, चीटर-चीटर से गूंजा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, सुनील गावस्कर हुए भयंकर नाराज, Video

Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन यशस्वी जायसवाल को विवादास्पद रूप से कैच आउट दे दिया गया. इस बात पर मैदान पर मौजूद दर्शकों ने चीटर-चीटर का शोर मचाना शुरू कर दिया. सुनील गावस्कर भी इस मामले पर भड़के नजर आए.

Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच पांचवे दिन पर पहुंच गया. भारत को जीत के लिए 340 रन बनाने थे. उसके 3 बल्लेबाज 33 रन पर ही आउट हो गए. इसी नाजुक मौके पर यशस्वी जायसवाल ने भारत की नैया संभाली और न केवल विकेट गिरने से बचाया बल्कि स्कोर बोर्ड भी चलायमान बनाए रखा. लेकिन 71 वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर उन्हें कैच आउट दे दिया गया. यह पूरी तरह से विवादास्पद रहा. क्योंकि टीवी रिप्ले और स्निकोमीटर पर भी यह पकड़ में नहीं आ रहा था कि गेंद बल्ले से लग कर गई है. इस मामले पर सुनील गावस्कर पूरी तरह भड़के नजर आए.  

पैट कमिंस के ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने अपने दाईं तरफ हिट लगाने का प्रयास किया और गेंद उनके ग्लव्स के पास से होते हुए विकेट के पीछे चली गई और विकेकीपर कैरी ने उसे कैच कर लिया. इस विकेट को काफी देर तक देखने के बाद स्निकोमीटर में यह साफ दिख रहा था कि यह उनके ग्लव्स से टच करके गई है. हालांकि वीडियो रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद ग्लव्स से छूकर गई है. रिकी पोंटिंग ने भी इसी बात की ओर इशारा किया. लेकिन सुनील गावस्कर इस बात से सहमत नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि यह आंखों का भ्रम भी हो सकता है. स्निकोमीटर साफ दर्शा रहा है, कि यह नॉटआउट है.

पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम यशस्वी को लगातार निशाना बना रही थी. पहले स्टार्क के साथ उनका बैंटर चला, उसके बाद नाथन लियोन की गेदों पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी और सैम कोंस्टास ने उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे. भारत की हार और ऑस्ट्रेलिया की जीत में एकमात्र यशस्वी जायसवाल ही कांटा बने हुए थे. वे 208 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर खेल रहे थे. लेकिन अंपायर के एक फैसले ने सारा मामला पलट दिया और भारतीय टीम ने 140 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवाया. इसके बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों ने चीटर-चीटर का शोर मचाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर भी इसका असर तुरंत सामने आने लगा.

सीरीज में 2-1 से पीछे हो गया भारत

भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की सीरीज में चौथा टेस्ट हार चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने उसे 184 रन से मात दी. पहला मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए दो मैच जीते. अब कंगारू टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है. अब इस श्रृंखला का पांचवां और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >