यशस्वी जायसवाल का बवाल, छोड़े 3 कैच, भड़के नजर आए विराट और रोहित

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम ने आज चौथे दिन तीन कैच छोड़े और तीनों ही कैच यशस्वी जायसवाल ने टपकाए. उनके कैच छोड़ने पर कप्तान रोहित और विराट कोहली नाराज दिखे. Yashasvi Jaiswal Catch Drop anger captain Rohit and Virat.

Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की है. पहले नीतीश रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक शतक लगाकर भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला, उसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर ढाते हुए ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट 173 रन पर गिरा दिए. गेंदबाजों ने तो जान लगाकर गेंदबाजी की, लेकिन इसी मौके पर यशस्वी जायसवाल ने तीन कैच छोड़कर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी दी थीं. भारतीय टीम ने आज तीन कैच छोड़े और तीनों ही जायसवाल ने टपकाए. अगर यशस्वी तीनों कैच ले लेते तो ऑस्ट्रेलिया के विकेट और जल्दी गिर सकते थे और वह ज्यादा दबाव में रहता. 

अहम मौके पर छोड़े तीन कैच

यशस्वी ने पहले उस्मान ख्वाजा का कैच छोड़ा जब वे मात्र 2 रन बनाकर खेल रहे थे और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 रन था. हालांकि मोहम्मद सिराज ने कोई मौका न देते हुए ख्वाजा को 21 रन पर चलता किया. लेकिन तब तक कंगारू टीम 41 रन बना चुकी थी. यशस्वी ने इस गलती से कोई सीख नहीं ली और ऑस्ट्रेलिया के 99 के स्कोर पर मार्नस लाबुशेन का कैच छोड़ दिया. मार्नस उस समय 46 रन बना पाए थे, आकाशदीप की इस गेंद पर जीवनदान के बाद उन्होंने 70 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के ऊपर से दबाव काफी हद तक कम करने में कामयाब रहे. जायसवाल ने आज ठान रखी थी कि कैच ही छोड़ना है, उन्होंने फिर एक कैच छोड़ा जब पैट कमिंस 21 रन के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे. जडेजा की गेंद पर जायसवाल सिली प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे, लेकिन गेंद उनके पास पहुंचती इससे पहले ही उनके हाथ वहां से हट गए और गेंद उनके पैरों से निकलकर पीछे चली गई. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर उस समय 135 रन था. यशस्वी के लगातार कैच छोड़ने पर कप्तान रोहित और विराट कोहली काफी निराश नजर आए.

नीतीश की शानदार पारी के बाद गेंदबाजों का कमाल

भारतीय टीम ने आज सुबह अपनी पहली पारी में कल के स्कोर 358/9 से आगे खेलना शुरू किया. नीतीश रेड्डी ने कल अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया. आज अपनी पारी में वे केवल 9 रन और जोड़ सके और 114 रन बनाकर आउट हो गए. मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत ने इन नीतीश की हीरोइक पारी के दम पर पहली पारी में 369 रन बनाकर समाप्त की. आज माच का चौथा दिन था. ऑस्ट्रेलिया भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह पस्त दिखे. दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी लीड अब 333 रन की हो चुकी है.

थर्ड अंपायर के फैसले पर डीआरएस! यह 2008 नहीं है, इरफान पठान ने कंगारू टीम का उड़ाया मजाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >