WTC की डगर पर मुश्किलें ही मुश्किलें! एडिलेड में हार से तीसरे नंबर पर फिसला भारत, अब केवल यही रास्ता बाकी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम को दस विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है. इस हार के बाद टीम इंडिया WTC Ranking में तीसरे स्थान पर फिसल गया है. अब भारत के पास फाइनल में जाने के लिए विकल्प बहुत सीमित बचे हैं.

एडिलेड के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है. कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 से बराबरी भी कर ली है. गुलाबी गेंद के बादशाह ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए एडिलेड में लगातार आठवां टेस्ट जीता. लेकिन इस जीत ने भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना को और धूमिल कर दिया है. हालांकि भारत अब भी फाइनल में पहुंच सकता है. 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में इस हार के बाद भारत की स्थिति पर बड़ा असर पड़ा है. लगातार दो बार (2021 और 2023) फाइनल में पहुंचने वाली इंडियन टीम अब तीसरे स्थान पर फिसल गई है. हार के बाद भारत का अंक प्रतिशत (PCT) भी घटकर 57.29 रह गया है. दूसरे स्थान पर द. अफ्रीका ने अपन कब्जा बरकरार रखा है. तीसरे स्थान पर खिसकने के बाद अब फाइनल में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है. जबकि इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान से फिर से टॉप पर पहुंच गया है. पर्थ में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया फाइनल की दावेदारी में फिर से आ गया है. 60.71 PCT के ऑस्ट्रेलिया सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है.

WTC रैंकिंग की मौजूदा स्थिति

टीममैच खेलेजीतहारड्रॉप्वाइंट्सजीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया1494110260.71
दक्षिण अफ्रीका95316459.26
भारत1696111057.29
श्रीलंका105506050
इंग्लैंड21119111445.24
न्यूजीलैंड136706944.23
पाकिस्तान104604033.33
बांग्लादेश124804531.25
वेस्ट इंडीज112723224.24

भारत के पास अब क्या है विकल्प

भारत को वर्तमान WTC साइकल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और तीन मैच खेलने हैं. भारत के सभी मैच जीतने पर उसका PCT अधिकतम 64.03 पहुंचेगा, लेकिन इसके बाद भी यह फाइनल में पहुंचने की गारंटी नहीं दे सकती, क्योंकि दूसरे स्थान पर काबिज द. अफ्रीका को श्रीलंका के खिलाफ एक और टेस्ट के साथ पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट अपनी घरेलू धरती पर ही खेलना है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत ने द. अफ्रीका को सीधे दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया था, अगर वह अपने तीनों मैच जीत लेता है तो उसका PCT 69 से ज्यादा हो जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर दो टेस्ट मैच और खेलने हैं, जहां परिस्थितियां अलग होंगी. लेकिन भारत के पास एकमात्र विकल्प ऑस्ट्रेलिया में बाकी बचे जीतना है. भारत का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया कभी नहीं हारा था, लेकिन टीम इंडिया ने पिछली बार इस घमंड को तोड़ा था. भारत को इन बाकी बचे तीन मैचों में जीत ही टॉप 2 में बरकरार रखेगी.

यह भी पढ़ें: सिराज-ट्रेविस घमासान में कब क्या-क्या हुआ? देखें घटना की एक-एक डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >