भारत और न्यूजीलैंड (India vs new zealand ) के बीच इंग्लैंड के साउथम्पटन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप (ICC world Test Championship Final ) का फाइनल मुकाबला जारी है. पांचवें दिन बारिश ने थोड़ा रहम दिखाया, जिसके कारण मैच अपने निर्धारित समय से आधे घंटे देर से शुरू होने के बाद पूरे दिन खेला गया. बारिश ने फाइनल के रोमांच को पूरी से खत्म कर दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने फैन्स को मजे करने का कोई मौका नहीं छोड़ा.
कप्तान विराट कोहली (virat kohli) मैच के दौरान मैदान पर भांगड़ा करते नजर आये, तो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपने ड्रेस को लेकर काफी चर्चा में हैं.
दरअसल खेल के पांचवें दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तौलिया पहनकर मैदान पर उतर गये. उन्हें तौलिया लपेटे फील्डिंग करते हुए देखा गया. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गलत जर्सी पहनकर मैदान पर गेंदबाजी करने उतर गये.
Also Read: WTC Final : जब तौलिया पहनकर मैदान पर उतर गये मोहम्मद शमी, फोटो वायरल
दरअसल मोहम्मद शर्मी ने ठंड से बचने के लिए तौलिया को अपने लोवर के ऊपर लपेट लिया था. हालांकि उस समय शमी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की जर्सी और लोवर पहन रखा था. लेकिन शमी का तौलिया पहने तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स तरह-तरह के मीम्स बनाकर मजे ले रहे हैं.
दूसरी ओवर बुमराह जल्दबाजी में रेगुलर वाला जर्सी पहनकर मैदान पर उतर गये. लेकिन गेंदबाजी करने के बाद उन्हें अपनी गलती का ऐहसास हुआ और ड्रेसिंग रूम की ओर भागे. बाद में उन्हें अगले ओवर में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल वाली जर्सी में देखा गया.
बुमराह ने भले ही अपनी गलती सुधार ली हो लेकिन फैन्स तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहे हैं. गौरतलब है खेल के पांचवें दिन मोहम्मद शर्मी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. दूसरी ओवर यॉर्कर किंग बुमराह को विकेट के लिए तरसते हुए देखा गया.
