मेलबर्न में हार, WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया के पास केवल एक रास्ता, जानें क्या है समीकरण

WTC Final: मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी है. इस हार के बाद भारत की WTC फाइनल में पहुंचने के लिए केवल एक समीकरण है.

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच कई विवादास्पद घटनाओं के कारण सुर्खियों में रहकर समाप्त हो गया. चौथे टेस्ट में भारत को 184 रन से हार झेलनी पड़ी. तकरीबन 6 साल बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट मैच हारा. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दिन शरू हुए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में अच्छा संघर्षपूर्ण खेल दिखाया. ऑस्ट्रेलिया के 474 रन के जवाब में 369 रन बनाकर समाप्त की. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए कंगारू पारी को 234 रन पर समेटा. दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया का शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने निराश करते हुए पहले 33 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन उसके बाद 121 रन तक यशस्वी और ऋषभ की पारी ने संभाला, लेकिन उसके बाद केवल 34 रन जोड़कर भारतीय टीम 155 रन पर ऑलआउट हो गई. इस टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के आसार थोड़े कम हो गए हैं, लेकिन उम्मीद अब भी कायम है. 

केवल इसी परिस्थिति में भारत खेल सकता है WTC फाइनल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खला जाएगा. इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उसे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दो मैचों पर निर्भर रहना पड़ेगा. भारत केवल इसी परिस्थिति में फाइनल में पहुंच सकता है अगर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दे. अगर भारत सिडनी टेस्ट ड्रॉ करवाता है तो भी वह फाइनल में नहीं पहुंच सकता क्योंकि ऑस्ट्रेलिया 61.46 पीटीसी के साथ WTC प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और भारत लगातार हार के बाद 52.78 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर गिर गया है. 

  • श्रीलंका प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है और अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मैच ड्रॉ रहता है और श्रीलंका दोनों मैच जीत लेता है तो वह भी फाइनल में पहुंच सकता है. उस परिस्थिति में वह दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा.
WTC 2025 Points Table

द. अफ्रीका है सबसे ऊपर

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका सबसे ऊपर है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद उसका पीटीसी 66.67 प्रतिशत है और वह लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है. विश्व टेस्ट चैपियनशिप का फाइनल 11 जून से खेला जाएगा. भारत ने अब तक हुए दोनों फाइनल में भागीदारी की, लेकिन उसे दोनों बार हार नसीब हुई थी. इस बार के 2023-25 के साइकल में 18 मैच में 9 जीते लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार उसके लिए घातक साबित हुई. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >