पहले टेस्ट में हार के बाद लुढ़की टीम इंडिया, WTC 2025-27 में टॉप पर यह टीम

WTC 2025-27 Points Table: लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने बेन डकेट की 149 रन की पारी के दम पर भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. इस जीत में डकेट और क्रॉली की 188 रन की ओपनिंग साझेदारी निर्णायक साबित हुई. 17 जून से WTC 2025-27 की शुरुआत हो चुकी है. दूसरे मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है.

WTC 2025-27 Points Table: लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने 371 रनों का बड़ा लक्ष्य बेन डकेट की दमदार शतकीय पारी के बूते बेहद सहजता से हासिल कर लिया. डकेट ने 170 गेंदों में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाए और ओपनर जैक क्रॉली (65 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी कर भारत की वापसी की सभी संभावनाओं को पहले ही सत्र में खत्म कर दिया. इसके बाद जो रूट (53) और जैमी स्मिथ (44) की उपयोगी पारियों ने इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया और सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी.

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के नए चक्र की शुरुआत 17 जून से हो चुकी है, जिसमें अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. पहला टेस्ट श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जो ड्रॉ रहा, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड और भारत के बीच लीड्स में हुआ, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 12 अंकों के साथ WTC की अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है और उसका जीत प्रतिशत 100 है. 

फिलहाल अंकतालिका में केवल चार टीमें शामिल हैं. बांग्लादेश और श्रीलंका के पास 4-4 अंक हैं और दोनों का जीत प्रतिशत 33.33 है, जबकि भारत एक भी अंक हासिल नहीं कर सका है और चौथे स्थान पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले 25 जून से दो और मुकाबले शुरू हो रहे हैं. एक बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और दूसरा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच. इन मैचों के नतीजों से अंकतालिका में अहम बदलाव आ सकते हैं.

भारत के लिए यह हार बेहद नुकसानदायक रही है. पहले ही मैच में हार के चलते टीम इंडिया को 0 अंक मिले हैं और उसका जीत प्रतिशत भी शून्य है. फिलहाल भारत अंकतालिका में चौथे स्थान पर है और बांग्लादेश व श्रीलंका से भी नीचे है. अगर भारत को इस चक्र में मजबूत दावेदार बनना है तो आने वाले मुकाबलों में वापसी करना बेहद जरूरी होगा.

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल

क्रमटीममैचजीतहारड्रॉअंकजीत प्रतिशत
1इंग्लैंड110012100%
2बांग्लादेश1001433.33%
3श्रीलंका1001433.33%
4भारत101000%
WTC 2025-27 अंक तालिका (24 जून तक)

अब निगाहें दूसरे टेस्ट पर

भारत के लिए यह हार बेहद नुकसानदायक रही है. पहले ही मैच में हार के चलते टीम इंडिया को 0 अंक मिले हैं और उसका जीत प्रतिशत भी शून्य है. फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में भारत की शुरुआत झटके के साथ हुई है, जो आगे चलकर उसके PCT पर नकारात्मक असर डाल सकती है. दूसरी ओर इंग्लैंड ने इस जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. अब देखना होगा कि भारत 2 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी कर पाता है या नहीं.

कोच के तौर पर भयावह हो रहे गंभीर के आंकड़े, टीम इंडिया को लगातार मिल रही हार

क्या बुमराह खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच? कैप्टन गिल और कोच गंभीर ने किया प्लान का खुलासा

पहले टेस्ट में भारत की गलतियां, इन 5 कारणों से डूबी टीम इंडिया की नैया और मिली हार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >