'वंदे मातरम्' से गूंजा लखनऊ का इकाना स्टेडियम, प्रशंसकों ने कुछ इस तरह की भारतीय टीम की हौसला अफजाई

World Cup Cricket : लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम का भी जमकर हौसला बढ़ाया. तीन विकेट गिरने के बाद पूरा स्टेडियम वंदे मातरम् की ध्वनि से गूंजने लगा.

World Cup Cricket : विश्व कप 2023 में आज यानी 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमें के बीच रोमांचक मुकाबला हो रहा है. इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. वहीं बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के बल्लेबाज आज कुछ खास नहीं चले.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 12वें ओवर में 40 रन तक ही सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (09), विराट कोहली (00) और श्रेयस अय्यर (04) के विकेट गंवा दिए.

भारत के कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर आज कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद भी इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने विश्व कप मुकाबले में भारत  नौ विकेट पर 229 रन ही बना सका.

मैच में रोहित ने 87 रन की पारी खेलने के अलावा लोकेश राहुल के साथ उस समय चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े जब भारत 40 रन पर तीन विकेट गंवाकर संकट में था. सूर्यकुमार यादव ने 49 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

इधर बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. बुमराह ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के दो विकेट एक के बाद एक झटक लिये. बुमराह ने जो रूट को भी चलता किया.

वहीं, स्टेडियम में क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम का भी जमकर हौसला बढ़ाया. तीन विकेट गिरने के बाद पूरा स्टेडियम वंदे मातरम् की ध्वनि से गूंजने लगा.

भले ही भारतीय टीम के बल्लेबाज आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन गेंदबाजों ने सधी हुई बॉलिंग की. इंग्लैंड की टीम को चलता करते रहे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >