अब बाबर आजम करेंगे विकेटकीपिंग! टीम में वापसी के बाद क्या होगा? कोच माइक हेसन ने बड़ी अपडेट

Will Babar Azam do Wicketkeeping Coach Mike Hesson gave update: हाल में पाक टीम की लगातार हार और बदलावों के बीच यह बात तेजी से फैल गई कि बाबर आजम विकेट कीपर के तौर पर टीम में वापसी कर रहे हैं. उनकी फोटोज भी वायरल हो गईं. इस मामले पर पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने बड़ी अपडेट दी है.

Will Babar Azam do Wicketkeeping Coach Mike Hesson gave update: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सितारे इन दिनों गर्दिश में ही दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इस साल कोई बड़ी जीत नहीं दर्ज की. हाल की बड़ी हारों में अपने घर में चैंपियंस ट्रॉफी गंवाई, उसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों सीरीज में मात मिली. पाक टीम लगातार बदलाव भी हावी हो रहा है. इसी बीच खबर आई कि बाबर आजम विकेट कीपिंग करेंगे, जबकि यह जिम्मेदारी उनके कप्तान मोहम्मद रिजवान उठाते हैं. हालांकि पाकिस्तान के नए व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने बाबर आजम को टी20 टीम में वापसी के लिए विकेटकीपिंग करने की सलाह दी है.

30 वर्षीय बाबर आजम को इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम से बाहर रखा गया है. हालांकि हेसन ने स्पष्ट किया कि यदि बाबर टी20 टीम में लौटते हैं, तो वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और संभवतः साइम अयूब या फखर जमान के साथ ओपनिंग करेंगे. उन्होंने कहा कि बाबर के करियर में कभी भी विकेटकीपिंग का अनुभव नहीं रहा, इसलिए यह भूमिका बदलने का कोई सवाल ही नहीं है.

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच हेसन ने लाहौर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “बाबर से मेरी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई जिसमें मैंने उन्हें विकेटकीपिंग करने को कहा हो.” उन्होंने ऐसी अफवाहों को “बेसिर-पैर की बातें” बताते हुए बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ “सम्मानजनक व्यवहार” की अपील की.

टीम में नहीं पर बुलाए गए ट्रेनिंग कैंप

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज 20 जुलाई से शुरू होगी और सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. हालांकि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को बांग्लादेश दौरे की टीम में शामिल नहीं किया गया है, फिर भी उन्हें कराची में होने वाले ट्रेनिंग कैंप के लिए बुलाया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में लगे- हेसन

हेसन ने बताया कि चयनकर्ताओं के साथ मिलकर एक डायनामिक और फ्लेक्सिबल टी20 टीम बनाने की योजना बनाई जा रही है, जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा, “हम ऐसे खिलाड़ियों को देख रहे हैं जो बैटिंग ऑर्डर में ऊपर-नीचे खेलने के लिए तैयार हों और एक से अधिक भूमिका निभा सकें. इसका मतलब यह नहीं है कि विशेषज्ञ खिलाड़ियों के लिए कोई जगह नहीं होगी.” उन्होंने आगे कहा, “हमारी सबसे बड़ी चुनौती टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ी है. हम इस पर काम कर रहे हैं और इसे और अधिक डाइनैमिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”

“150+ स्ट्राइक रेट की कोई अनिवार्यता नहीं”

हेसन ने इस दावे को भी खारिज किया कि उन्होंने खिलाड़ियों से कहा है कि 150 से अधिक स्ट्राइक रेट नहीं होने पर टीम से बाहर कर दिया जाएगा. हेसन ने यह स्पष्ट करते हुए कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि अगर खिलाड़ी टीम में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें 150 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करनी होगी.” हालांकि उन्होंने यह माना कि पाकिस्तान की टी20 टीम की सबसे बड़ी चुनौती उसकी बल्लेबाजी है और उसमें आधुनिक क्रिकेट के अनुरूप सुधार की जरूरत है. “हम इस दिशा में काम कर रहे हैं,” उन्होंने आगे कहा, “हसन अली वेस्टइंडीज दौरे में खेलेंगे और हम चाहते हैं कि शाहीन शाह अफरीदी और अधिक प्रभावी भूमिका में लौटें.”

जो रूट की चूक पर गिल बोले तेलुगु में कुछ ऐसा… जिसने सबको कर दिया हैरान!

BCCI ने पंत की चोट पर जारी किया अपडेट, क्या सीरीज से बाहर हो जाएगा स्टार बल्लेबाज

एक ही मैच में दो हैट्रिक लेकर किशोर ने रचा इतिहास, दो लगातार ओवर और 8 गेंद में ही ढाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >