Priyansh Arya: कौन हैं प्रियांश आर्य? जिसने 39 गेंदों में जड़ दिया शतक, 6 छक्कों का भी दर्ज है रिकॉर्ड

Priyansh Arya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) को नया स्टार खिलाड़ी मिल चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने तूफानी पारी खेली और केवल 39 गेंदों में शतक जड़ दिया. प्रियांश ने चेन्नई के खिलाफ 42 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 103 रनों की तूफानी पारी खेली. 24 साल के प्रियांश अपनी विस्फोटक पारी के दम पर अचानक चर्चा में आ गए हैं. आइये इस अनकैप्ड प्लेयर के बारे में जानें.

Priyansh Arya: प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 103 रनों की तूफानी पारी खेलकर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 219 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. अपने तेज पारी के दौरान प्रियांश ने आईपीएल का चौथा सबसे तेज शतक जड़ दिया. प्रियांश ट्रेविस हेड के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. गेल ने 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था.

आईपीएल शतक जड़ने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हुए प्रियांश

शॉन मार्श बनाम आरआर, 2008
मनीष पांडे बनाम डेक्कन चार्जर्स, दिसंबर, 2009
पॉल वाल्थाटी (KXIP) बनाम CSK, 2009
देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी) बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2021
रजत पाटीदार (आरसीबी) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022
यशस्वी जयसवाल (आरआर) बनाम मुंबई इंडियंस, 2022
प्रभसिमरन सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2023
प्रियांश आर्य (पीबीकेएस) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025*

कौन हैं प्रियांश आर्य?

प्रियांश आर्य का जन्म दिल्ली में 18 जनवरी 2001 को हुआ था. प्रियांश बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं. प्रियांश ने इसी सीजन 25 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में ही प्रियांश ने अपना जलवा दिखा दिया था. डेब्यू मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 23 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए थे. प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी में 3.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. यह पहली बार नहीं है, जब प्रियांश ने अपने बल्ले से कहर बरपाया है, उन्होंने इससे पहले दिल्ली प्रीमियर लीग में 10 पारियों में 608 रन बनाकर तहलका मचा दिया था. 2023-24 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रियांश ने 166.91 के स्ट्राइक रेट से 222 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर क्रिकेट में सनसनी मचा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >