IND vs BAN: जब बांग्लादेश के खिलाफ फूटा था एमएस धोनी का गुस्सा, इस खिलाड़ी को सिखाया था सबक

18 जून को ढाका में मुस्तफिजुर रहमान ने डेब्यू किया था. लेकिन अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने मैदान पर ऐसा कुछ कर दिया, जिससे मैदान पर शांत रहने वाले धोनी को भी गुस्सा आ गया. उसके बाद माही ने ऐसा किया, जिससे मुस्तफिजुर को सबक मिल गई.

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) के 17वें मैच में आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत इस मुकाबले को जीतकर जीत का चौका लगाना चाहेगा, लेकिन उलटफेर में माहिर बांग्लादेश की टीम के सामने उसे हमेशा चौकन्ना रहना होगा. यही बांग्लादेश टीम है, जिसने 2015 में भारत को अपने घर पर जमकर परेशान किया था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया को 2-1 से सीरीज भी गंवाना पड़ा था. उस सीरीज में कैप्टन कूल का गुस्सा भी मैदान में नजर आया था.

धोनी ने खो दिया था आपा, मैदान पर सिखाया था बांग्लादेशी खिलाड़ी को सबक

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2015 में भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर गई थी. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 18 जून को ढाका में खेला गया था. उस मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने डेब्यू किया था. लेकिन अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने मैदान पर ऐसा कुछ कर दिया, जिससे मैदान पर शांत रहने वाले धोनी को भी गुस्सा आ गया. उसके बाद माही ने ऐसा किया, जिससे मुस्तफिजुर को सबक मिल गई. दरअसल जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तो मुस्तफिजुर गेंदबाजी करने के बाद बार-बार बल्लेबाजों के लाइन में आ जा रहे थे. जिससे बल्लेबाजों को रन लेने में दिक्कत हो रही थी. ये ही हरकत उसके धोनी के साथ भी किया, तो कैप्टन कूल ने अपना आपा खो दिया और मुस्तफिजुर को धक्का मारते हुए अपना रन पूरा किया. इससे पहले अंपायर ने भी मुस्तफिजुर को कई बार इसके लिए रोका था, लेकिन वो नहीं माने.

Also Read: World Cup 2023: नीदरलैंड और अफगानिस्तान के उलटफेर से दिग्गज टीमों में दहशत! वर्ल्ड कप में मचाया गदर

धोनी पर आईसीसी ने लगाया था जुर्माना

हालांकि उस घटना के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया था. धोनी को मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा था. जबकि मुस्तफिजुर रहमान को भी 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा था.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत से भारत को बड़ा नुकसान, नंबर वन से बाहर

बांग्लादेश ने उस मैच में भारत को 79 रन से हराया था

उस हाई वोल्टेज मैच में बांग्लादेश ने भारत को 79 रन से हराया था. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 307 रन पर ऑल आउट हो गई थी. लेकिन उस लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 46 ओवर में केवल 228 रन ही बना पाई और पूरी टीम ऑल आउट हो गई. उस मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.2 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट चटकाया था.

Also Read: World Cup 2023: कोहली हैं इस मैदान के ‘किंग’, पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भी कर सकते हैं धमाल

बांग्लादेश के खिलाफ जीत की लय जारी रखने उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम एकदिवसीय विश्व कप मैच में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश शानदार लय जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी. कप्तान रोहित शर्मा की टीम विश्व कप में हाल ही में दो मैचों में उलटफेर और भारत के खिलाफ पिछले चार मैचों में बांग्लादेश के रिकॉर्ड को देखते हुए इस मुकाबले में कोई जोखिम लेने से बचना चाहेगी. बांग्लादेश ने पिछले चार एकदिवसीय में से तीन में भारत को शिकस्त दी है. इसमें सबसे हालिया मैच एशिया कप का है जहां उसने भारतीय टीम को छह रन से हराया था.

वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी

वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अबतक चार मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें तीन भारत को जीत मिली है, तो 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. बांग्लादेश ने उस मैच में भारत को 5 विकेट से हराया था. हालांकि वनडे मैचों में दोनों टीमों की भिड़ंत की बात करें, तो दोनों टीमें 40 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें 31 में भारत को जीत मिली है, तो 8 मौकों पर बांग्लादेश ने भारत को हराया है.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव.

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हसन शंटो, तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >