ईशान किशन अकेले नहीं, 5 मौके जब एक-साथ खेले भारत-पाक खिलाड़ी, जहीर, कुंबले और पुजारा जैसे दिग्गज शामिल

India-Pakistan Players Played Together for Same Team: ईशान किशन और मोहम्मद अब्बास 2025 की काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए साथ खेल रहे हैं, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के कारण किशन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई बार दोनों देशों के खिलाड़ी एक ही काउंटी टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

India-Pakistan Players Played Together for Same Team: भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास इस समय काउंटी चैंपियनशिप 2025 में नॉटिंघमशायर के लिए एक साथ खेल रहे हैं. इनकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दोनों देशों के बीच हालिया तनाव की वजह से किशन सुर्खियां बटोर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी तीखी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी एक साथ किसी एक टीम के लिए खेल रहे हों. इससे पहले भी भारत और पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटरों के एक ही काउंटी टीम में खेलने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं. 

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के साथ नॉटिंघमशायर ने दो काउंटी मैचों के लिए शॉर्ट-टर्म करार किया है. वह यॉर्कशायर और समरसेट के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए चयन के पात्र हैं. किशन दक्षिण अफ्रीका के काइल वेरेन की गैरमौजूदगी में टीम में शामिल किए गए हैं. अपने पहले मैच में किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन की पारी खेली. हालांकि वे चर्चा में तब आए, जब मोहम्मद अब्बास के साथ विकेट के सेलीब्रेशन में किशन गले लगते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

कब-कब एक साथ खेले भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में पहले भी एकसाथ खेल चुके हैं. इनमें कई दिग्गजों का नाम शामिल है. बिशन सिंह बेदी और अनिल कुंबले से लेकर हरभजन और चेतेश्वर पुजारा तक इसमें शामिल हैं. 

बिशन सिंह बेदी और मुश्ताक मोहम्मद/सरफराज नवाज – नॉर्थैम्पटनशायर 

भारत और पाकिस्तान के बीच 1960/61 से लेकर 1978/79 तक आपसी क्रिकेट मुकाबले बंद थे. इस दौरान मुश्ताक मोहम्मद एक बेहतरीन बल्लेबाज और विश्वस्तरीय लेग स्पिनर नॉर्थैम्पटनशायर के नियमित सदस्य बन चुके थे. बिशन सिंह बेदी 1972 में इस काउंटी से जुड़े और 1977 तक मुश्ताक के साथ खेले. जब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फिर शुरू हुआ, तब यही दोनों अपने-अपने देशों की अगुवाई कर रहे थे.

1969/70 में इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर पुराने गेंद से रिवर्स स्विंग करवाने वाले खिलाड़ी थे सरफराज नवाज. सरफराज को नॉर्थैम्पटनशायर से कॉन्ट्रैक्ट मिला, लेकिन वहां की पिचें रिवर्स स्विंग के लिए मुफीद नहीं थीं. उन्होंने 1971-72 और फिर 1974 से टीम के लिए खेला. इस दौरान वे बेदी और मुश्ताक दोनों के साथ चार साल तक खेले.

जहीर खान और अजहर महमूद – सरे, 2004 

सरे के लिए 2003 में जहीर खान ने एकमात्र मैच खेला, जहां उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अजहर महमूद के साथ खेला जो उस समय काउंटी के प्रमुख ऑलराउंडर थे.

हरभजन सिंह और अजहर महमूद/मोहम्मद अकरम – सरे, 2005 

2005 में मोहम्मद अकरम ने सरे में अजहर महमूद के साथ जुड़ाव किया, उसी साल हरभजन सिंह को भी टीम से जोड़ा गया. हरभजन ने उस साल पांच मैच खेले और उनमें से किसी एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ खेले, लेकिन दोनों के साथ एक साथ कभी नहीं. 2007 में जब वे फिर लौटे तो दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे.

अनिल कुंबले और अजहर महमूद/मोहम्मद अकरम – सरे, 2006 

हरभजन के दो चरणों के बीच अनिल कुंबले ने सरे के लिए कुछ मुकाबले खेले. पूर्व नॉर्थैम्पटनशायर खिलाड़ी कुंबले ने 2006 में तीन मैच खेले, जिनमें वे अजहर और अकरम दोनों के साथ शामिल हुए.

चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद रिजवान – ससेक्स, 2022 

पुजारा ने ससेक्स के लिए 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने आठ मैचों में 1,094 रन (औसत 109.40) बनाए, जिसके बाद वे टेस्ट टीम में भी लौटे. उस सीजन उन्होंने चार मैचों में मोहम्मद रिजवान के साथ टीम साझा की.

‘हमारा 19 नवंबर खराब किया था तो…’, रोहित शर्मा ने किया खुलासा 2023 विश्वकप हार के बाद का प्लान

बुमराह के साथ इस खिलाड़ी का बाहर होना तय, दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है शुभमन गिल की प्लेइंग XI

2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए बोली प्रक्रिया रुकी, भारत के लिए ये कारण बना रोड़ा; IOC अध्यक्ष ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >