बुमराह और कुलदीप के कान में ये कौन सी डिवाइस लगी है? जानें लाइव मैच में क्या है इसका काम

What is the earpiece Jasprit Bumrah using IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी टीम इंडिया का दबदबा जारी रहा, जहां शुभमन गिल के 567 रन के बाद इंग्लैंड 407 पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया गया, लेकिन सिराज (6 विकेट) और आकाशदीप ने उनकी कमी नहीं खलने दी. इसी दौरान बुमराह स्टैंड्स में ईयरपीस लगाए नजर आए, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई.

What is the earpiece Jasprit Bumrah using IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार, 4 जुलाई को एजबेस्टन में तीसरे दिन का खेल खेला गया. अब तक तीनों दिन भारत ने मैच में दबदबा बनाकर रखा है. पहले कप्तान शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 567 रन बनाए, उसके बाद मोहम्मद सिराज के 6 विकेट की बदौलत इंग्लैंड को 407 पर ढेर कर दिया. इस मैच में भारत ने जसप्रीत बुमरहा को आराम दिया है, जिसकी काफी आलोचना हुई, लेकिन आकाशदीप और सिराज ने बुमराह की कमी नहीं खलने दी. हालांकि मैच के दौरान जसप्रीत स्टैंड्स में बैठे दिखाई दिए, जहां उनके कानों में एक ईयरपीस लगा हुआ था. इसे लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई.

ईयरपीस क्या है और यह कैसे काम करता है?

बुमराह को इस टेस्ट मैच से आराम दिया गया है ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके, भले ही पहले टेस्ट के बाद उन्हें सात दिन का ब्रेक मिला हो. शुक्रवार, 4 जुलाई को मैच के दौरान बुमराह को हंसते हुए देखा गया, जब वे कान में ईयरपीस लगाए मैच देख रहे थे. यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स के बीच इस डिवाइस को लेकर काफी उत्सुकता रही. इससे पहले कुलदीप यादव भी इस डिवाइस में दिखे थे. दरअसल जसप्रीत बुमराह का ईयरपीस एक मिनिएचर रेडियो डिवाइस है, जिस पर मैच की लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है. इंग्लैंड में रेडियो कमेंट्री की एक पुरानी परंपरा रही है, जिसे आमतौर पर स्काई स्पोर्ट्स या बीबीसी जैसे मीडिया ब्रॉडकास्ट करते हैं.

बुमराह और कुलदीप वही ईयरपीस पहने हुए थे, जो मैच की लाइव कमेंट्री सुनाता है. यह सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि मीडिया सेंटर में मौजूद कमेंटेटर्स के लिए भी उपलब्ध होता है. इसके अलावा दर्शक भी इस तरह का रेडियो खरीदकर स्टेडियम के अंदर बैठकर लाइव ऑडियो कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. कुछ खिलाड़ियों द्वारा मैदान पर मौजूद रहते हुए भी इस तरह के ईयरपीस का उपयोग किया जाता है, ताकि वे खेल की गतिविधियों से जुड़े रह सकें. अधिकतर मामलों में इस ईयरपीस की रेंज केवल स्टेडियम के अंदर तक सीमित होती है. यानी दर्शक जब तक स्टेडियम में रहते हैं, तब तक ही कमेंट्री सुन सकते हैं, और स्टेडियम से बाहर निकलते ही कनेक्शन खत्म हो जाता है.

तीसरे दिन का मैच हाल

वहीं मैच की बात करें, तो तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई. इसके बाद भारत को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिली. भारत के लिए आकाश दीप ने 4 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए. इससे पहले भारत ने शुभमन गिल के शानदार 269 रन की बदौलत पहली पारी में 587 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. केएल राहुल (28) और करुण नायर (7) नाबाद. भारत ने एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल का गंवाया, जो 28 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने. भारत की लीड 244 रन की हो चुकी है, मैच के चौथे दिन भारत जल्द से जल्द 500 रन की लीड लेकर इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए उतरना चाहेगा. 

सुपरमैन कह लें स्पाइडरमैन! पैट कमिंस के इस कैच जैसा वंडर सदियों में आता है, देखें Video

जो बुमराह न कर सके मोहम्मद सिराज ने कर दिखाया, एजबेस्टन में डीएसपी ने रचा इतिहास

गजब! भारतीय टीम ने 25 गेंद में झटके 9 विकेट, फिर भी 5 रन से हार गई मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >