जनवरी से नहीं मिली वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों को मैच फीस

वेस्टइंडीज में क्रिकेटरों को इस साल जनवरी से उनकी मैच फीस का भुगतान नहीं किया गया है क्योंकि संचालन संस्था इस समय आर्थिक रूप से काफी मुश्किल में है.

वेस्टइंडीज में क्रिकेटरों को इस साल जनवरी से उनकी मैच फीस का भुगतान नहीं किया गया है क्योंकि संचालन संस्था इस समय आर्थिक रूप से काफी मुश्किल में है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों की ‘रिटेनर’ राशि दी जा चुकी है लेकिन मैच फीस का भुगतान नहीं किया गया है. वेस्टइंडीज खिलाड़ी संघ (डब्ल्यूआईपीए) के सचिव वेन लुईस ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘मासिक वेतन (और भत्ते) दे दिए गए हैं.

समस्या यह है कि प्रथम श्रेणी प्रतियोगिताओं में रिटेन खिलाड़ियों को अभी तक आठ दौर की मैच फीस नहीं दी गयी है. ” रिपोर्ट के अनुसार पुरूष टीम को जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला (तीन वनडे और तीन टी20) और फरवरी-मार्च में श्रीलंका दौरे (तीन वनडे और दो टी20) के लिए मैच फीस नहीं दी गयी है. महिला खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप में खेले गए चार मैचों की मैच फीस भी दी जानी है. क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने आश्वस्त किया कि निकट भविष्य में भुगतान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज वित्तीय रूप से कठिन दौर से गुजर रहा है. इन खिलाड़ियों को हम भुगतान करने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >