BCCI के बाद पाकिस्तान को वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भी दिया झटका, ठुकराया प्रस्ताव और कहा- जैसा तय था…

West Indies Cricket refuses Pakistan Proposal: एशिया कप को लेकर बीसीसीआई ने ढाका मीटिंग के किसी भी फैसले को मानने से इनकार कर दिया है. वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भी द्विपक्षीय सीरीज में बदलाव के पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

West Indies Cricket refuses Pakistan Proposal: एशिया कप पर संकट के बादल छाए हैं. इसमें बीसीसीआई ने ढाका में होने वाली मीटिंग के किसी भी रिजोल्यूशन को स्वीकार करने से मना कर दिया है. चूंकि पाकिस्तान इस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष है, ऐसे में उसे यह मीटिंग करने का अधिकार है, लेकिन बीसीसीआई ने इस मीटिंग में लिए गए किसी भी निर्णय को मानने से इनकार कर दिया है. अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को झटका दिया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला के कार्यक्रम या प्रारूप में बदलाव करने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है. 

पाकिस्तान की टीम अगले महीने तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है. इस दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच एक, तीन और चार अगस्त को होने हैं, जबकि एकदिवसीय मैच आठ 10 और 12 अगस्त को खेले जाएंगे.

पीसीबी सूत्र ने बताया कि वेस्टइंडीज बोर्ड के अधिकारियों ने सिंगापुर में आईसीसी बैठक के दौरान पीसीबी के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) सुमैर अहमद को सूचित किया कि वे वनडे सीरीज को टी20 मैचों से नहीं बदलेंगे. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज बोर्ड से तीन वनडे मैच रद्द करके टी20 श्रृंखला को पांच या छह मैचों तक बढ़ाने का अनुरोध किया था. पीसीबी सूत्र ने बताया, ‘‘वेस्टइंडीज बोर्ड के अधिकारियों ने सिंगापुर में पीसीबी को स्पष्ट रूप से बता दिया की श्रृंखला के कार्यक्रम या प्रारूप में कोई बदलाव नहीं होगा. यह अब पीसीबी पर निर्भर करता है कि वे दौरा करना चाहते हैं या नहीं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज बोर्ड के अधिकारी अपनी बात पर अड़े थे. उन्होंने फ्लोरिडा में टी20 मैचों और त्रिनिदाद में वनडे मैचों के लिए टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू कर दी थी.’’ सूत्र ने बताया कि अब अगला कदम उठाना पीसीबी पर है क्योंकि उसने अभी तक वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है.

वहीं एशिया कप के ऊपर मंडरा रहे संकट के बादल अब और गहरा गए हैं. भारत ने जिस तरह से मीटिंग का बॉयकॉट किया है, उससे संकेत इसी तरह के हैं. भारत के पास इस टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार हैं, लेकिन पाकिस्तान की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के साथ होने वाली किसी भी टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में करने की शर्त रखी है. ऐसे में अगर यह टूर्नामेंट होता है तो भी इसके श्रीलंका या दुबई में होने की संभावना है. 

इंग्लैंड महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत को हराते ही तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का  ये महारिकॉर्ड

सुरेश रैना की लिस्ट में धोनी और विराट नहीं, मिस्टर IPL ने वर्ल्ड प्लेइंग XI में इस पाकिस्तानी को शामिल कर चौंकाया

SA C vs WI C मैच टाई, सुपर ओवर नहीं बॉल आउट से हुआ फैसला, डिविलियर्स की टीम ने ऐसे जीता मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >